×

SAFF Championship: भारत ने 4-0 से पाकिस्तान को चटाई धूल, सुनील छेत्री की हैट्रिक

SAFF Championship: भारतीय फुटबॉल टीम ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दिया। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में सैफ चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराकर विजयी आगाज किया हैं।

Suryakant Soni
Published on: 21 Jun 2023 5:18 PM GMT
SAFF Championship: भारत ने 4-0 से पाकिस्तान को चटाई धूल, सुनील छेत्री की हैट्रिक
X
SAFF Championship (Pic Credit: twitter)

SAFF Championship: भारतीय फुटबॉल टीम ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दिया। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में सैफ चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराकर विजयी आगाज किया हैं। इस मैच में भारत की जीत के हीरो कप्तान सुनील छेत्री रहे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को छकाते हुए इस मैच में हैट्रिक लगाई। छेत्री ने तीन में से दो गोल पेनल्टी पर किए।

सुनील छेत्री का बेहतरीन खेल:

इस मैच में पाकिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण उनका डिफेंस रहा। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के आगे पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने घुटने टेक दिए। जिसका नतीजा भारत ने यह मुकाबला 4-0 से अपने नाम किया। पाकिस्तान की इस शर्मनाक हार का उनको सोशल मीडिया पर भी काफी आलोचना झेलनी पड़ रही हैं। पाकिस्तानी फैंस अपने खिलाड़ियों के ऐसे प्रदर्शन से काफी निराश नज़र आए। जबकि दूसरी तरफ सुनील छेत्री का गुणगान किया जा रहा हैं। भारतीय कप्तान ने चार में से तीन गोल किये। जबकि एक गोल उदांता सिंह कुमाम ने किया। भारत के 81वें मिनट में यह गोल हुआ।

10वें मिनट में आया पहला गोल:

टीम इंडिया इस मैच में पहली मिनट से ही पाकिस्तान पर हावी नज़र आ रही थी। भारत के कप्तान और दुनिया के शानदार खिलाड़ियों में शुमार सुनील छेत्री इस मैच में जीत के हीरो रहे। उन्होंने मैच की शुरुआत के 10वें मिनट में गोल किया। इस गोल ने भारत की टीम को 1-0 से हो गई। इसके पांच मिनट बाद यानी 15वें मिनट में कप्तान सुनील ने एक और गोल करके भारत को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद 74वें मिनट में गोल करके भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने हैट्रिक लगा दी।

सैफ चैंपियनशिप आठ बार जीत चुका भारत:

बता दें सैफ चैंपियनशिप में टीम इंडिया का हमेशा ही दबदबा देखने को मिला हैं। भारत ने इस खिताब पर कुल आठ बार अपना कब्जा जमाया हैं। पिछले साल भी भारत ने ही यह खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में इस बार टीम इंडिया खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। अब पहले मुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह हराकर पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story