×

IND vs SA: अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को मिली हार, पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका

IND vs SA: भारत को अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप सुपर 12 के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने 134 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में अफ़्रीकी टीम ने पांच विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। अफ्रीका की तरफ से मिलर ने 59 रनों की दमदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 30 Oct 2022 10:35 AM GMT (Updated on: 30 Oct 2022 2:40 PM GMT)
IND vs SA T20 LIVE Score
X

IND vs SA T20 LIVE Score

IND vs SA: भारत को अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप सुपर 12 के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने 134 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में अफ़्रीकी टीम ने पांच विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। अफ्रीका की तरफ से मिलर ने 59 रनों की दमदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। भारत की इस जीत के साथ पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था। इस महत्वपूर्ण मैच में भारतीय टीम ने एक बदलाव किया। अक्षर पटेल की जगह प्लेइंग इलेवन में दीपक हुड्डा को जगह मिली । वहीं साउथ अफ्रीका की टीम भी इस मैच में एक बदलाव के उतरी। अफ्रीका की टीम में तबरेज शम्सी की जगह लुंगी एनगिडी को जगह मिली।

डेविड मिलर बने टीम इंडिया की जीत में रोड़ा:

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच पर्थ के मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप का एक बड़ा महत्वपूर्ण मुकाबला खेला गया। जिसमें साउथ अफ्रीका की टीम ने लो स्कोरिंग मैच को आखिरी ओवर में 5 विकेट से जीतने में सफलता हासिल की। अफ्रीका की तरफ से एडन मार्करम और डेविड मिलर ने अर्धशतक लगाया। डेविड मिलर ने नाबाद 59 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। डेविड मिलर ने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

भारत की प्लेइंग 11:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11:

क्विंटन डिकॉक, तेम्बा बावुमा (कप्तान), रिली रोसो, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्टजे

Live Updates

  • 30 Oct 2022 2:37 PM GMT

    IND vs SA: अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को मिली हार, पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका

    IND vs SA: भारत को अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप सुपर 12 के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने 134 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में अफ़्रीकी टीम ने पांच विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। अफ्रीका की तरफ से मिलर ने 59 रनों की दमदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। भारत की इस जीत के साथ पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है।   

  • 30 Oct 2022 2:03 PM GMT

    IND vs SA T20 LIVE Score: मिलर-मारक्रम ने संभाली अफ्रीका की पारी, 15 ओवर के बाद स्कोर 95/3

    साउथ अफ्रीका को शुरुआती झटकों के बाद मिलर-मारक्रम ने पारी को संभाला। 15 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने तीन विकेट के नुकसान 85 रन बनाए। अफ्रीका की तरफ से एडिन मार्करम (50*) और डेविड मिलर (28*) की दमदार पारी देखने को मिली।   

  • 30 Oct 2022 1:20 PM GMT

    IND vs SA T20 LIVE Score: अर्शदीप सिंह के बाद शमी ने चटकाया विकेट, कप्तान बावुमा 10 रन बनाकर आउट

    टीम इंडिया के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम शुरूआती 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 24 रन ही बना सकी है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बावुमा को मोहम्मद शमी ने कार्तिक के हाथों कैच आउट करवाया।

  • 30 Oct 2022 1:10 PM GMT

    IND vs SA T20 LIVE Score: अर्शदीप सिंह ने दिया अफ्रीका को करारा जवाब, पहले ही ओवर में झटके दो विकेट

    टीम इंडिया के 134 रनों का पीछा करने उतरी अफ़्रीकी टीम को अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में दो बड़े झटके दिए। डीकॉक और रोसो दोनों शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे थे, लेकिन टीम इंडिया के इस युवा गेंदबाज़ ने उन्हें जल्दी पवेलियन वापस भेज दिया।    

      

  • 30 Oct 2022 12:40 PM GMT

    IND vs SA T20 LIVE Score: SKY की दमदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने अफ्रीका को दिया 134 रनों का लक्ष्य 

    पर्थ के मैदान पर अफ़्रीकी गेंदबाज़ों का कहर देखने को मिला। अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी ने भारतीय टॉप ऑर्डर को सस्ते में ही समेट दिया। लेकिन एक छोर पर सूर्यकुमार यादव ने अफ़्रीकी गेंदबाज़ों का डटकर सामना किया। सूर्या ने 30 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से टी-20 विश्वकप में दूसरा अर्धशतक लगाया है। भारत ने अफ्रीका के सामने जीत के लिए 134 रनों का लक्ष्य रखा है। 

  • 30 Oct 2022 12:30 PM GMT

    IND vs SA T20 LIVE Score: सूर्या ने संभाला टीम इंडिया का मोर्चा, जड़ा तूफानी अर्धशतक 

    सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से टी-20 विश्वकप में दूसरा अर्धशतक लगाया है। उन्होंने भारत को संभालने का काम किया। एक तरफ से टीम इंडिया के विकेट गिरते रहे और दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए संकटमोचक की भूमिका अदा की। 

  • 30 Oct 2022 11:51 AM GMT

    IND vs SA T20 LIVE Score: हार्दिक पंड्या भी बने एनगिडी का शिकार, सिर्फ दो रन बनाकर हुए आउट

    IND vs SA T20 LIVE Score: टीम इंडिया के खिलाफ अफ़्रीकी गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी ने जमकर कहर बरपाया हैं। दोनों ओपनर के साथ विराट कोहली के बाद एनगिडी ने हार्दिक पंड्या को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। पंड्या सिर्फ दो रन बनाकर रबाडा को कैच दे बैठे। इसके साथ टीम इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई। अब टीम का पूरा दारोमदार सूर्यकुमार यादव और दिनेश कार्तिक के ऊपर हैं।  

  • 30 Oct 2022 11:47 AM GMT

    IND vs SA T20 LIVE Score: दीपक हुड्डा ने भी किया निराश, बिना खाता खोले हुए आउट

    टीम इंडिया की तरफ से दीपक हुड्डा पहली बार टी-20 विश्वकप में खेल रहे हैं। इस मैच में उन्होंने भारतीय फैंस को काफी निराश किया हैं। एनरिच नॉर्खिया ने उन्हें खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया। इस समय भारतीय टीम की स्थिति बेहद नाजुक नज़र आ रही हैं। अब टीम की पूरी जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के ऊपर हैं।   

  • 30 Oct 2022 11:44 AM GMT

    IND vs SA T20 LIVE Score: लुंगी एनगिडी ने बरपाया कहर, विराट कोहली को भेजा पवेलियन

    भारत को तीसरा झटका भी लुंगी एनगिडी ने दिया, जिन्होंने विराट कोहली को 12 रन के निजी स्कोर पर कैगिसो रबाडा के हाथों कैच आउट कराया। इससे पहले एनगिडी ने दोनों ओपनर बल्लेबाज़ों को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

  • 30 Oct 2022 11:42 AM GMT

    IND vs SA T20 LIVE Score: पावरप्ले में टीम इंडिया ने गंवाए दो विकेट

    अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की ख़राब शुरुआत रही। भारत ने पावरप्ले दो विकेट गंवा दिए। पावरप्ले में भारतीय बल्लेबाज़ सिर्फ 33 रन बना सके। टीम इंडिया के दोनों ओपनर सस्ते में सिमट गए। विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story