×

नागपुर टेस्ट : कोहली ने ठोंका 5वां दोहरा शतक, रिकार्ड्स का लगाया चौका

Gagan D Mishra
Published on: 26 Nov 2017 11:02 AM GMT
नागपुर टेस्ट : कोहली ने ठोंका 5वां दोहरा शतक, रिकार्ड्स का लगाया चौका
X
नागपुर टेस्ट : कोहली ने ठोंका 5वां दोहरा शतक, रिकार्ड्स का लगाया चौंका

नागपुर: भारत ने विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 610 रनों पर घोषित कर दी है। इसी के साथ उसने श्रीलंका पर 405 रनों की बढ़त ले ली है। भारत की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने शतक जमाए। वहीँ कप्तान विराट कोहली ने दोहरा शतक लगाते हुए 213 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने 143, मुरली विजय ने 128 और रोहित शर्मा ने नाबाद 102 रनों की पारियां खेलीं।

कोहली ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां दोहरा शतक ठोका और श्रीलंका के खिलाफ ये उनका पहला दोहरा शतक है। उनके अलावा ब्रायन लारा के नाम भी बतौर कप्तान टेस्ट में 5 दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड है।

विराट 5वां दोहरा शतक लगा कर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले भारत की तरफ से सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर (6) के नाम है। तीसरे नंबर पर कोहली और द्रविड़ (5) हैं। वहीं गावस्कर ने (4) और पुजारा ने अब तक 3 दोहरे शतक लगाए हैं।

कोहली ने नागपुर टेस्ट में किये अपने नाम चार रिकॉर्ड

पहला रिकॉर्ड : नागपुर टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 213 रन बनाते हुए चार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। कोहली ने कप्तान रहते रविवार को 12वां शतक लगा कर सुनील गावस्कर को पीछे करते हुए खुद नंबर एक पायदान पर आ गए।

दूसरा रिकॉर्ड: कोहली ने एक ही साल में 10 शतक लगा, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के 2005 और 2006 में 9-9 शतक लगाने के रिकॉर्ड को भी पछाड़ दिया।

तीसरा रिकॉर्ड: कप्तान रहते कोहली ने 5वां दोहरा शतक लगा कर वेस्टइंडीज खिलाड़ी ब्रायन लारा के रिकॉर्ड के बराबरी की।

चौथा रिकॉर्ड: कोहली 5वां दोहरा शतक लगा कर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से राहुल द्रविड़ के साथ तीसरे नंबर पर पहुँच गए है।

Gagan D Mishra

Gagan D Mishra

Next Story