India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Highlights: भारत ने बनाया रिकॉर्ड, आठवीं बार बना विजेता, 37 गेंदो में भारत ने जीता एशिया कप का खिताब

India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Highlights: दोनों टीम एशिया कप की ट्राफी को अपने नाम करने के लिए जोश और उत्साह से ओत प्रोत थी। लेकिन श्री लंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्री लंका सिर्फ 50 रन का स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गइ। भारत को 51 रन का लक्ष्य मिला। जिसे भारत ने 37 गेंदो में पाकर 8 वीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है।

Yachana Jaiswal
Updated on: 17 Sep 2023 1:28 PM GMT
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Highlights: भारत ने बनाया रिकॉर्ड, आठवीं बार बना विजेता, 37 गेंदो में भारत ने जीता एशिया कप का खिताब
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Highlights: भारत और श्रीलंका एशिया कप 2023 फाइनल में रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने आई। लेकिन इस आयोजन पर बारिश का खतरा मंडरा रहा था, जिस कारण मैच 40 मिनट की देरी से शुरु हुआ। भारत ने 2018 के बाद से ट्रॉफी नहीं जीती थी। 5 साल के जीत के सूखे को खत्म करने का यह सुनहरा मौका रोहित शर्मा एंड कंपनी को मिला था। जिसका पूरा फायदा टीम इंडिया ने उठाया है। एशिया कप का खिताबी मुकाबला भी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर श्री लंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला टीम के लिए गलत साबित हुआ। श्री लंका ने 5 ओवर तक 5 विकेट गवां दिया। जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में विकेट लेने की शुरुआत की। सिराज ने इस क्रम को आगे बढ़ाया और चौथे ओवर में 4 विकेट झटके। यहीं नहीं, सिराज ने 2 और विकेट लेकर 6 विकेट श्री लंका के खिलाफ लिया। बची हुई कसर हार्दिक पांड्या ने पूरी कर ली, उन्होनें तीन विकेट लेकर हैट्रीक पूरा किया। श्री लंका 15.2 ओवर में 50 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह लक्ष्य, अपने ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन और शुभमन गिल के बल्लेबाजी सेे, सिर्फ 6.1ओवर में पूरा कर लिया। इसी के साथ भारत ने एशिया कप 2023 का खिताब जीत लिया है। भारत ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपना नाम करने में सफल रही है।

Live Updates

  • 17 Sep 2023 12:37 PM GMT

    भारत ने आठवीं बार जीता एशिया कप का खिताब

    एशिया कप का फाइनल मैच भारत ने सिर्फ 37 गेंदो में जीत लिया है। ईशान किशन और शुभमन गिल ने 6.1 ओवर में जीता मैच।

  • 17 Sep 2023 12:34 PM GMT

    छठवां ओवर डालने डुनिथ वेलालागे आए। शुभमन गिल स्ट्राइक पर है। इस ओवर में आखिरी गेंद पर गिल के चौके से 5 रन के साथ भारत 50 पर पहुंच चुका है।

  • 17 Sep 2023 12:31 PM GMT

    पांचवा ओवर डालने मथिशा पथिराना आए, ईशान किशन ने चौके के साथ ओवर की शुरुआत की। ओवर की पांचवी गेंद तक भारत 41 पर 10 रन जीत के लिए चाहिए। ओवर की समाप्ति एक और चौके साथ इस ओवर में 11 रन मिले।

  • 17 Sep 2023 12:26 PM GMT

    चौथा ओवर डालने दुनिथ वेलालागे आए, स्ट्राइक पर ईशान किशन मौजूद है। इस ओवर में 2 रन मिले। टीम इंडिया 34 रन 4 ओवर में ।

  • 17 Sep 2023 12:25 PM GMT

    गिल ने लगातार बरसाए तीन चौके

    तीसरा ओवर डालने प्रमोद मधुसुदन आए। तीसरे और चौथे गेंद पर जबरदस्त चौका लगाया। गिल यही नहीं रुके, पांचवें गेंद पर भी चौका लगाया। भारत 30 के स्कोर पर पहुंच चुका है। 

  • 17 Sep 2023 12:16 PM GMT

    दूसरा ओवर डालने, मथीशा पथिराना आए। इस ओवर में ईशान किशन के दो चौके के साथ 10 रन मिले। भारत 17 के स्कोर पर 2 ओवर में बना पाई। 

  • 17 Sep 2023 12:11 PM GMT

    भारत रन चेज के लिए क्रीज पर

    भारत के तरफ से बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिला। ईशान किशन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। पहला ओवर डालने प्रमोद मधुसुदन आए। आखिरी गेंद पर चौके के साथ इस ओवर में 7 रन मिले।

  • 17 Sep 2023 11:52 AM GMT

    श्री लंका 50 के स्कोर पर ऑल आउट, एशिया कप 2023 बना ऐतिहासिक फाइनल

    श्री लंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन यह फैसला टीम के लिए बेहद गलत साबित हुआ। श्री लंका मात्र 50 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत के तरफ से जसप्रीत बुमराह ने विकेट की शुरुआत की, जिसके बाद मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या ने भी तीन विकेट लेकर हैट्रीक पूरा किया । श्री लंका सिर्फ 15.2 ओवर खेलकर ऑलआउट हो गई। सिराज का विकेट लेना बेहद खास रहा। एक ही ओवर में मोहम्मद सिराज अपने दूसरे ओवर में चार और फिर अपने तीसरे ओवर में एक और विकेट लेने में सफल रहे, जिससे श्रीलंका के छह विकेट 12 के स्कोर पर गिर गए। वहीं श्री लंका ने उम्मीद छोड़ दी थी।

  • 17 Sep 2023 11:40 AM GMT

    10 वां विकेट भी हार्दिक के नाम हैट्रीक पूरा

    मथीशा पथिराना आखिरी उम्मीद बनकर आए, लेकिन आते ही आउट हो गए। भारत को दसवीं सफलता मिली। ईशान किशन के कैच से बारत को दसवीं सफलता मिली। इसके साथ भारत ने श्री लंका को ऑल आउट कर दिया।

  • 17 Sep 2023 11:38 AM GMT

    भारत को नौवीं सफलता मिली, हार्दिक के नाम दूसरा विकेट

    16 वें ओवर के पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को दूसरा विकेट मिला। विराट कोहली के कैच से भारत को नौवीं सफलता मिली। प्रमोद मधुसुदन 6 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हो गए।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

I am a content writer of sports trending beat. I write on cricket and some trending sports news.

Before joining Newstrack I used to write for some other news webportal for more than 2 year. I have also work with newspaper. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story