TRENDING TAGS :
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Highlights: भारत ने बनाया रिकॉर्ड, आठवीं बार बना विजेता, 37 गेंदो में भारत ने जीता एशिया कप का खिताब
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Highlights: दोनों टीम एशिया कप की ट्राफी को अपने नाम करने के लिए जोश और उत्साह से ओत प्रोत थी। लेकिन श्री लंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्री लंका सिर्फ 50 रन का स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गइ। भारत को 51 रन का लक्ष्य मिला। जिसे भारत ने 37 गेंदो में पाकर 8 वीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है।
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Highlights: भारत और श्रीलंका एशिया कप 2023 फाइनल में रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने आई। लेकिन इस आयोजन पर बारिश का खतरा मंडरा रहा था, जिस कारण मैच 40 मिनट की देरी से शुरु हुआ। भारत ने 2018 के बाद से ट्रॉफी नहीं जीती थी। 5 साल के जीत के सूखे को खत्म करने का यह सुनहरा मौका रोहित शर्मा एंड कंपनी को मिला था। जिसका पूरा फायदा टीम इंडिया ने उठाया है। एशिया कप का खिताबी मुकाबला भी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर श्री लंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला टीम के लिए गलत साबित हुआ। श्री लंका ने 5 ओवर तक 5 विकेट गवां दिया। जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में विकेट लेने की शुरुआत की। सिराज ने इस क्रम को आगे बढ़ाया और चौथे ओवर में 4 विकेट झटके। यहीं नहीं, सिराज ने 2 और विकेट लेकर 6 विकेट श्री लंका के खिलाफ लिया। बची हुई कसर हार्दिक पांड्या ने पूरी कर ली, उन्होनें तीन विकेट लेकर हैट्रीक पूरा किया। श्री लंका 15.2 ओवर में 50 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह लक्ष्य, अपने ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन और शुभमन गिल के बल्लेबाजी सेे, सिर्फ 6.1ओवर में पूरा कर लिया। इसी के साथ भारत ने एशिया कप 2023 का खिताब जीत लिया है। भारत ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपना नाम करने में सफल रही है।
Live Updates
- 17 Sep 2023 11:32 AM GMT
श्री लंका 15 ओवर में 50 के स्कोर पर 8 विकेट
14 वां ओवर डालने सिराज आए, क्रीज पर दसुन हेमंथा और प्रमोद मधुसुदन मौजूद है। इस ओवर में दसुन के छक्के के साथ 9 रन मिले। 15 वां ओवर डालने कुलदीप यादव आए,इस ओवर में 1 रन मिले। श्री लंका 50 रन पर पहुंच चुका है।
- 17 Sep 2023 11:23 AM GMT
भारत को मिली आठवीं सफलता, हार्दिक पांड्या के नाम पहला विकेट
13 वां ओवर डालने हार्दिक पांड्या आए। ओवर के तीसरी गेंद पर भारत को आठवीं सफलता मिली। हार्दिक पांड्या के नाम आठवां विकेट रहा। डुनिथ वेलालेग 21 गेंदो पर 8 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। ओवर पूरा करने प्रमोद मधुसुदन आए, इस ओवर पर 1 रन मिले।
- 17 Sep 2023 11:14 AM GMT
सिराज के नाम छठवीं सफलता, श्री लंका ने 7 वां विकेट गवायां
12 वें विकेट के दूसरी गेंद पर सिराज के नाम छठबीं सफलता रही। भारत को 7वां विकेट मिला। कुसल मेंडिस आउट हो गए। 34 गेंदो पर 17 रन की पारी खेलकर मेंडिस आउट हो गए। सिराज ने फाइनल में इतिहास रच दिया है।
- 17 Sep 2023 11:11 AM GMT
दसवां ओवर डालने सिराज की वापसी हुई, इस ओवर में सिर्फ एक रन मिले। 11 वां ओवर डालने हार्दिक पांड्या आए, इस ओवर में 2 रन मिले।
- 17 Sep 2023 10:53 AM GMT
9 ओवर में 30 रन 6 विकेट के नुकसान पर
डुनिथ वेलालेग ओवर पूरा करने आए। छठवें ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 1 रन मिले। सातवां ओवर डालने बुमराह आए, इस ओवर में 4रन मिले। आठवां ओवर डालने मोहम्मद सिराज आए, इसओवर में 1 रन मिले। नौवें ओवर में कुसल मेंडिस के 2 चौके के साथ बुमराह के गेंद से 12 रन की बढ़त हुई। श्री लंका 30 रन पर पहुंच गई है।
- 17 Sep 2023 10:46 AM GMT
छठवें विकेट के साथ, सिराज का फिफर पूरा
छठवें ओवर के चौथी गेंद पर कप्तान दासुन शनाका आउट हो गए। सिराज के नाम यह पांचवा विकेट रहा। दासुन शनाका सिर्फ 4 गेंद खेलकर आउट हो गए। बिना खाता खोले आउट हो गए। सिराज का फॉर्म आज बेहद ही प्रभावी है।
- 17 Sep 2023 10:40 AM GMT
चौथे ओवर में 4 रन के साथ 4 विकेट का नुकसान श्री लंका को हुआ। श्री लंका 12 रन पर 5 विकेट खो चुकी है। ओवर डालने जसप्रीत बुमराह आए, क्रीज पर दासुन शनाका और कुसल मेंडिस आए। इस ओवर में एक भी रन नहीं मिले।
- 17 Sep 2023 10:38 AM GMT
पांचवा विकेट भी सिराज के नाम, श्री लंका परेशान
चौथा ओवर श्री लंका के लिए एक सपने जैसा रहा, ओवर के आखिरी गेेंद पर धनंजय दी सिल्वा का विकेट भी लिया। भारत के नाम 5 वां विकेट रहा। सिराज को मैच में चौथा विकेट मिला। 2 गेंदो पर 4 रन बनाकर केएल राहुल के कैच से धनंजय दी सिल्वा आउट हो गए।
- 17 Sep 2023 10:35 AM GMT
भारत के नाम चौथी सफलता, चौथे ओवर का हैट्रीक विकेट
सिराज के नाम तीसरा विकेट रहा। मोहम्मद सिराज के चौथे गेंद पर चरिथ असलांका भी आउट हो गए। असलांका बिना खाता खोले आते हीआउट हो गए। श्री लंका की टेशन बढ़ गई है।
- 17 Sep 2023 10:31 AM GMT
भारत को तीसरा विकेट मिला, एक ही ओवर में लगातार 2 विकेट का नुकसान
मोहम्मद सिराज के नाम तीसरा विकेट रहा। समरविक्रमा भी आते ही आउट हो गए। तीसरे ओवर के तीसरी गेंद पर सदीरा एलबीडब्लू से आउट हो गए। सदीरा बिना खाता खोले जीरो पर दो गेंद खेलकर आउट हो गए।