×

India vs West Indies 2023: वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव, रोहित शर्मा का पत्ता कटना लगभग तय!

India vs West Indies 2023: टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हारकर स्वदेश लौट चुकी है। अब भारतीय टीम के खिलाडी लगभग एक महीने तक आराम करेंगे। उसके बाद टीम इंडिया का मिशन वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा।

Suryakant Soni
Published on: 13 Jun 2023 8:54 AM GMT
India vs West Indies 2023: वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव, रोहित शर्मा का पत्ता कटना लगभग तय!
X
India vs West Indies 2023 (Pic Credit: Google Image)

India vs West Indies 2023: टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हारकर स्वदेश लौट चुकी है। अब भारतीय टीम के खिलाडी लगभग एक महीने तक आराम करेंगे। उसके बाद टीम इंडिया का मिशन वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा। सबसे पहले टीम इंडिया वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। करीब महीने भर विंडीज दौरे पर रहने के बाद भारतीय टीम सितंबर में एशिया कप में हिस्सा लेगी। इस दौरान टीम में कई बड़े बदलाव होने तय माने जा रहे हैं। चलिए इस दौरे पर होने वाले कुछ बड़े बदलाव के बारे में हम आपको पूरी जानकारी देते हैं....

रोहित शर्मा का पत्ता कटना लगभग तय!

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक बार फिर आईसीसी का बड़ा टूर्नामेंट गंवा दिया। एशिया कप 2022, टी-20 विश्वकप 2022 और अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला ये तो इसके ताज़ा उदाहरण हैं। इस रोहित का खुद का प्रदर्शन भी इतना ख़ास नहीं रहा हैं। उनकी बल्लेबाज़ी का स्तर अब पहले जैसा नज़र नहीं आ रहा हैं। वो लम्बी पारियां नहीं खेल पा रहे हैं। ऐसे में अब आने वाले विंडीज दौरे के लिए उनका टी-20 टीम से पत्ता कटना तय माना जा रहा हैं। अगर टीम इंडिया इस विश्वकप को नहीं जीत पाई तो उनका कप्तानी से भी पत्ता कट जाएगा।

रोहित शर्मा की जगह इस धुरंधर को मिलेगी..?

इस बार आईपीएल में दो भारतीय ओपनर खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने के काबिल था। इसमें एक तो शुभमन गिल, जो पहले से ही टीम इंडिया का हिस्सा हैं। जबकि दूसरे यशस्वी जायसवाल.. जी हां, टीम इंडिया में रोहित शर्मा की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया जा सकता हैं। सौरव गांगुली के बाद कई सालों बाद टीम इंडिया को ओपनिंग के लिए बाएं हाथ का धाकड़ बल्लेबाज़ मिला हैं। अब देखना हैं कि क्या विंडीज दौरे के लिए उन्हें टीम में चुना जाता हैं या नहीं..?

हार्दिक पंड्या हो सकते हैं नए कप्तान:

टीम इंडिया का टी-20 में प्रदर्शन काफी बेहतर रहा हैं। लेकिन इसके बावजूद टीम कोई बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम नहीं कर पाई हैं। आने वाले समय में टीम इंडिया के कई युवा मैच विनर खिलाड़ी दरवाजा खटखटा रहे हैं। टी20 फॉर्मेट में कप्तान के रूप में भारत के लिए ऑप्शन की कमी नहीं है। लेकिन अभी तक के खेल प्रदर्शन को देखते हुए हार्दिक पंड्या को भारत का टी-20 कप्तान बनाया जा सकता हैं। अगले विश्वकप में एक युवा खिलाड़ियों की टीम नज़र आ सकती हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story