×

खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने बढ़ाया देश का मान, इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने दिया सम्मान

हॉकी के खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने गुरुवार को इतिहास रच दिया।  इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने उन्हें साल 2019 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है। इसी के साथ वह इस सम्मान को हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

suman
Published on: 14 Feb 2020 5:19 AM GMT
खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने बढ़ाया देश का मान, इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने दिया सम्मान
X

नई दिल्ली हॉकी के खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने उन्हें साल 2019 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है। इसी के साथ वह इस सम्मान को हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को यह सम्मान 1999 से दिया जा रहा है। मनप्रीत को बेल्जियम के आर्थर वन और अर्जेंटीना के लुकास विला से कड़ी टक्कर मिली। मगर वह इन सबसे आगे रहे। आर्थर दूसरे और लुकास तीसरे स्‍थान पर रहे।

यह पढ़ें...29 मार्च से शुरू होगा IPL: इससे पहले ‘आरसीबी’ ने किया ऐसा कारनामा, खिलाड़ी हैरान

260 मैच खेलें

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत को नेशनल टीम के साथ एक लंबा समय हो गया है। उन्होंने 2011 में डेब्यू किया था और करीब 260 मैच खेल चुके हैं। 2019 में मनप्रीत ने ओलिंपिक क्वालीफायर में भारतीय टीम की अगुआई ‌की और उसमें जीत हासिल करके 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए भारत का टिकट कटवाया। मनप्रीत ने 2012 और 2016 ओलिंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

साल 2019 सीजन के बारे में बात करते हुए मनप्रीत ने कहा कि अगर आप हमारे साल की बात करें तो, जिस भी टूर्नामेंट में हमने हिस्सा लिया, हर एक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। 2019 का हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य ओलिंपिक कोटा हासिल करना था। टीम ने रूस को हराकर अपने अंदाज में इसे हासिल भी किया।

यह पढ़ें..वनडे रैंकिंग में कोहली को मिला टॉप स्थान, इस खिलाड़ी छिन गया ताज

भारतीय कप्तान मनप्रीत को कुल मिलाकर 35.2 फीसदी वोट मिले, जबकि आर्थर को 19.7 और लुकास को 11.7 फीसदी वोट मिले। खिलाड़ियों के लिए तीन कैटेगरी में वोट किए गए थे, मनप्रीत के वोट तीनों कैटेगरी को मिलाकर सबसे ज्यादा रहे। पहली कैटेगरी नेशनल एसोसिएशन के वोट, दूसरी कैटेगरी मीडिया वोट्स और तीसरी कैटेगरी में फैंस/ प्लेयर्स के वोट्स की गिनती हुई। मनप्रीत को 53 फीसदी नेशनल एसोसिएशन, 19.5 मीडिया वोट्स और 15.1 फैंस/ प्लेयर्स के वोट मिले।

suman

suman

Next Story