×

खुला धोनी का राज़: पत्नी साक्षी ने बताई सच्चाई, आप भी हो जाएंगे हैरान

ऐसा बहुत ही कम देखा गया है कि धोनी कभी किसी पर गुस्सा हुए हो। उनके इसी स्वभाव के चलते उन्हें कैप्टन कूल का टैग दिया गया है। लेकिन हाल ही में धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिसे सुन शायद आप भी चौक जाएंगे।

Monika
Published on: 22 Nov 2020 7:09 AM GMT
खुला धोनी का राज़: पत्नी साक्षी ने बताई सच्चाई, आप भी हो जाएंगे हैरान
X
साक्षी ने खोला धोनी का राज़, आप भी रह जाएंगे हैरान

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मुश्किल हालातों में कभी भी अपना आपा नहीं खोते। ऐसा बहुत ही कम देखा गया है कि धोनी कभी किसी पर गुस्सा हुए हो। उनके इसी स्वभाव के चलते उन्हें कैप्टन कूल का टैग दिया गया है।

साक्षी धोनी ने किया बड़ा खुलासा

लेकिन हाल ही में धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिसे सुन शायद आप भी चौक जाएंगे। कुछ वक़्त पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर एक वीडियो में उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने बताया कि धोनी कई बार मौदान पर गुस्सा होते थे और गुस्सा मुझ पर निकलता था।

पत्नी पर निकालते हैं धोनी गुस्सा

साक्षी ने ये भी बताया कि इससे उन्हें कई परेशानी होती थी। उन्होंने आगे बताया कि आमतौर पर धोनी शांत रहते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि सिर्फ मैं ही धोनी को उकसा या परेशान कर सकती हूं, क्योंकि उनके सबसे ज्यादा करीब में ही हूं। वह मेरे ऊपर गुस्सा निकालते हैं, लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता।

लंबे बालों वाले हेयरस्टाइल पर साक्षी ने कही ये बात

उन्होंने आगे बताया कि वो घर में क्रिकेट के बारे में बात नहीं करते, ताकि वो अपना ध्यान उससे दूर रख सके। साथ ही साक्षी धोनी ने माही के लंबे बालों वाले हेयरस्टाइल के बारे में भी अपनी राय दी। उनका कहना है कि सौभाग्य से मैंने उन्हें लंबे बालों में नहीं देखा। उन्होंने अपने विचार रखते हुए आगे कहां कि अगर धोनी से वो उस वक़्त मिलती जब उनके लंबे लंबे बाल थे तो शायद फिर उन्होंने धोनी को देखा भी नहीं होता। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की तारीफ करते हुए साक्षी धोनी ने कहा कि लंबे बाल इनपर सूट करते हैं।

ये भी पढ़ें: इस भारतीय क्रिकेटर के पिता निधन, इसलिए अंतिम संस्कार में नहीं हो पाएगा शामिल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story