×

क्रिकेटर मनीष पांडेय की दुल्हन बनने जा रही हैं ये खूबसूरत अभिनेत्री, जानें इसके बारें में

इन्डियन क्रिकेटर मनीष पाण्डेय के फैन्स के लिए खुशखबरी है। मनीष को जीवनसाथी मिल गया है। वह जल्द ही शादी करने वाले है। उन्होंने एक खूबसूरत अभिनेत्री को अपनी दुल्हन बनाने का फैसला किया है।

Aditya Mishra
Published on: 29 July 2023 8:07 AM GMT
क्रिकेटर मनीष पांडेय की दुल्हन बनने जा रही हैं ये खूबसूरत अभिनेत्री, जानें इसके बारें में
X

नई दिल्ली: इन्डियन क्रिकेटर मनीष पाण्डेय के फैन्स के लिए खुशखबरी है। मनीष को जीवनसाथी मिल गया है। वह जल्द ही शादी करने वाले है। उन्होंने एक खूबसूरत अभिनेत्री को अपनी दुल्हन बनाने का फैसला किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ मनीष का रिश्ता दक्षिण भारत की अभिनेत्री अश्रिता शेट्टी से तय हो गया है। दोनों के बीच रिश्ते की खबरें कई बार मीडिया में भी चर्चा का विषय बनी थी। हालांकि अब फाइनली दोनों तरफ से इस रिश्ते को लेकर हामी भर दी गई है। दोनों ने शादी की बात को मान लिया है।

ये भी पढ़ें...ये 21 साल का क्रिकेटर देखना चाहता है अनुष्का शर्मा की लाइव परफाॅर्मेंस

मनीष और अश्रिता की शादी की रस्में मुंबई में दो दिन तक चलेंगी। दिसंबर के पहले हफ्ते में मनीष पांडे ने अपनी शादी का शेड्यूल रखा है, क्योंकि तब भारतीय टीम के खिलाड़ी भी मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मौजूद रहेंगे, जो शादी भी शरीक हो सकते हैं। पांडे की शादी में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहेंगे।

बताते चले कि मनीष पांडे(30) दाएं हाथ के बल्लेबाज है। वह फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की टीम की बतौर कैप्टन लीड कर रहे हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 टीम का हिस्सा रहे है। पूर्व में वे इन्डियन टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर साथ थे।

कौन है अश्रिता शेट्टी

बात करे अगर अश्रिता शेट्टी की तो उनका ताल्लुक साउथ फिल्म इंडस्ट्री से है। उन्होंने अपनी अदाकारी से साऊथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक खासा मुकाम हासिल किया है। उनकी उम्र 26 साल है और वे ओरु कन्नियुम मूनु कलवाणिकालुम और

इन्द्रजीत मूवी में काम कर चुकी है। उन्होंने हाल ही कुछ बड़ी बजट की फ़िल्में भी साइन की है। कुछ बड़े डायरेक्टर के साथ फ़िल्में भी साइन की है।

ये भी पढ़ें...सानिया मिर्जा का जीजा बनेगा ये क्रिकेटर, पिता थे टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story