×

#INDvsPAK: धोनी को पीछे छोड़ 'रोहित' बने नये सिक्सर किंग

उन्होंने इस दौरान एक छक्का और एक चौका भी जड़ा। रोहित के इस छक्के से एक खास इंटरनेशनल रिकॉर्ड बन गया। रोहित ने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के जड़ने के बारे में महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में पाक के खिलाफ खेलने से पहले तक 355 छक्के लगाए हैं। 

SK Gautam
Published on: 16 Jun 2019 11:42 AM GMT
#INDvsPAK: धोनी को पीछे छोड़ रोहित बने नये सिक्सर किंग
X
rohit sharma

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में विश्वकप 2019 का 22वां मैच खेला जा रहा है। इसमें भारत की काफी अच्छी शुरुआत हुई। टीम के लिए रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ओपनिंग कर रहे हैं। रोहित ने शुरुआती 8 ओवर में ही 32 रन बना लिए थे। और इस समय रोहित शर्मा 85 बाल पर 100 रन बनाते हुए अपना शानदार शतक पूरा कर लिए हैं।

उन्होंने इस दौरान एक छक्का और एक चौका भी जड़ा। रोहित के इस छक्के से एक खास इंटरनेशनल रिकॉर्ड बन गया। रोहित ने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के जड़ने के बारे में महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में पाक के खिलाफ खेलने से पहले तक 355 छक्के लगाए हैं।

ये भी देखें : भाई साब! बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की लखनऊ में होगी अब टेंशन टाइट

दरअसल मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में भारतीय टीम पाक के खिलाफ टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही है। इस दौरान रोहित ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। इस छक्के से रोहित ने धोनी को एक खास रिकॉर्ड के मामले में पीछे छोड़ दिया। रोहित सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के मारने के मामले में भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए। धोनी ने अब तक कुल 355 छक्के लगाए हैं। जबकि रोहित ने 356 छक्के जड़ दिए। इस मुकाबले से पहले रोहित ने धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं।

ये भी देखें : शाहजहांपुर : सामुहिक विवाह कार्यक्रम में 313 जोड़ो की कराई गई शादी

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने 522 पारियों में 521 छक्के लगाए हैं। जो कि रोहित शर्मा से कहीं ज्यादा हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं। अफरीदी ने 508 पारियों में 476 छक्के लगाए हैं। न्यूजीलैंड के ब्रैडन मैक्कुलम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। मैक्कुलम ने 474 पारियों में 398 छक्के लगाए हैं। इसके बाद रोहित चौथे स्थान पर हैं। रोहित के बाद धोनी पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story