×

IPL 2021 Players List: पांच बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस, इस बार ऐसी होगी टीम

आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल को होगा और 30 मई को इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पांचवी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।

Newstrack
Published on: 10 March 2021 10:13 AM GMT
IPL 2021 Players List: पांच बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस, इस बार ऐसी होगी टीम
X
IPL 2021 Players List: पांच बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस, इस बार ऐसी होगी टीम

नई दिल्ली: भारत में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) के लिए फरवरी में हो चुकी नीलामी में डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर समेत सात खिलाड़ियों को खरीदा है। लीजेंडरी क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन पेसर हैं और वह बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी मुंबई ने अर्जुन के अलावा एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, जिम्मी नीशम, मैक्रो जेन्सन, युद्धवीर सिंह और पीयूष चावला को भी खरीदा है।

आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल को

बता दें कि आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल को होगा और 30 मई को इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पांचवी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ होगा।

नई टीम और ऊर्जा के साथ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल का छठा खिताब जीतने के लिए तैयार है। आइए ऐसे में जानते हैं कि आईपीएल के 14वें सीजन में मुंबई इंडियंस की संभावित और सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

Mumbai Indians-2

ये भी देखें: महानायक अमिताभ बच्चन को मिलेगा यह इंटरनेशनल अवॉर्ड, फैंस में खुशी की लहर

ओपनर- रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक

इसमें कोई संदेह नहीं है कि रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने पिछले दो सालों के लिए टीम में शानदार परफॉर्म किया है। टीम प्रबंधन डिकॉक पर भरोसा करेगा। पिछले सीजन में उन्होंने 503 रन बनाए थे। मुंबई इसी जोड़ी के साथ उतरेगा। ऐसे में क्रिस लिन को एक बार फिर से बेंच पर बैठना होगा।

मध्यक्रम- सूर्यकुमार यादव बेस्ट बल्लेबाज

इसमें संदेह नहीं है कि सूर्यकुमार यादव मुंबई के बेस्ट बल्लेबाज हैं। उन्होंने पिछले तीन सीजन में 512, 480 और 424 रन बनाए। उनकी परफॉर्मेंस ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में जगह दिलाई। सूर्यकुमार के बाद ईशान किशन, बल्लेबाजी के लिए आएंगे। पिछले साल उन्होंने 516 रन बनाकर इतिहास रच दिया था। इस अनकैप्ड खिलाड़ी ने इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाए थे।

उन्होंने 30 छक्के लगाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 145.76 था। 2021 में वह कैप्ड खिलाड़ी के रूप में प्रवेश करेंगे। इस सूची में अगले खिलाड़ी हार्दिक पंड्या होंगे। पांड्या ने पिछले सीजन में 178.98 की स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाकर टीम को खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

ये भी देखें: महाशिवरात्रि पर आतंकी हमला: मंदिरों-शिवालयों में भीड़ है निशाना, हाई-अलर्ट जारी

ऑल राउंडर्स-कायरान पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या

कायरान पोलार्ड ने आईपीएल के पिछले सीजन में 191.42 की स्ट्राइक रेट से 268 रन बनाए और चार विकेट लिए थे। क्रुणाल पंड्या दूसरे ऑल राउंडर होंगे। हालांकि, वह पिछले सीजन में अधिक रन नहीं बना पाए थे। लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 388 रन बनाए और पांच विकेट भी लिए।

गेंदबाज-बुमराह और बोल्ट

जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट पिछले साल बेस्ट रहे थे। बुमराह ने पिछले साल 27 विकेट लिए थे और बोल्ट ने 25 विकेट लिए थे। बोल्ट पिछले साल ही दिल्ली कैपिटल्स से मुंबई में आए थे। मुंबई इंडियंस के सीनियर और कैप्ड खिलाड़ी अर्जुन तेंदलुकर के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल होने में बाध बनेंगे। अर्जुन को तभी मौका मिल सकता है, जब सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया जाए। राहुल चाहर की जगह स्पिनर पीयूष चावला प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं।

Bowler-Bumrah and Bolt

ये भी देखें: महाशिवरात्रि पर आतंकी हमला: मंदिरों-शिवालयों में भीड़ है निशाना, हाई-अलर्ट जारी

आईपीएल 2021 के लिए मुंबई इंडियंस की मजबूत प्लेइंग XI-

रोहित शर्मा, क्विंटनकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरान पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने या नाथन कूल्टर नाइल और पीयूष चावला।

2021 के लिए मुंबई इंडियंस की फुल स्क्वॉयड-

रोहित शर्मा, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कायरान पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, मोहसिन खान, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, मार्को जेन्सन, युद्धवीर सिंह, जेम्स नीशम और अर्जुन तेंदुलकर।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story