×

IPL की तैयारी: धोनी के खतरनाक शॉट्स, टिकना मुश्किल है धुरंधर गेंदबाजों का

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPLकी तैयारी करते हुए नेट्स में शानदार लय में दिख रहे हैं। वह तेज गेंदबाज और स्पिनरों के खिलाफ अच्छे शॉट्स लगा रहे हैं। सीएसके के इस वीडियो में धोनी बड़े-बड़े छक्के लगाते दिख रहे हैं।

Newstrack
Published on: 12 March 2021 11:57 AM GMT
IPL की तैयारी: धोनी के खतरनाक शॉट्स, टिकना मुश्किल है धुरंधर गेंदबाजों का
X
IPL की तैयारी: धोनी के खतरनाक शॉट्स, टिकना मुश्किल है धुरंधर गेंदबाजों का

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में होने वाले मुकाबले की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं। लीग में भाग लेने वाली टीमें अपनी तैयारी में जुट गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस बार के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। वह चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में नेट्स में पसीना बहा रहे हैं। धोनी लंबे-लंबे शॉट्स लगा रहे हैं। उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी बल्लेबाजी का वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

टीम ने दिया ये शानदार कैप्शन

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPLकी तैयारी करते हुए नेट्स में शानदार लय में दिख रहे हैं। वह तेज गेंदबाज और स्पिनरों के खिलाफ अच्छे शॉट्स लगा रहे हैं। सीएसके के इस वीडियो में धोनी बड़े-बड़े छक्के लगाते दिख रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने इसका कैप्शन दिया है- माही ऑल द वे...थाला.. व्हिसलपोडू.. येलो लव।

ms dhoni-2

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का पिछला सीजन बेहद खराब रहा था। फ्रेंचाइजी 9 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल के 14वें सीजन के लिए तैयारियों में जुट चुकी है। इस सीजन में सीएसके जोरदार वापसी करना चाहेगी। इसके लिए खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग कैंप में शामिल होना शुरू कर दिया है।

ये भी देखें: जवान बने मसीहा: महिला को मिला जीवन-दान, अस्पताल में सुनाई दी किल-कारी

आरटी-पीसीआर जांच में निगेटिव आने के बाद धोनी का अभ्यास शुरू

इससे पहले खिलाड़ियों को नियमों के तहत क्वारंटीन होना पड़ा था और आरटी-पीसीआर जांच में निगेटिव आने के बाद उन्होंने अभ्यास शुरू किया। हाल ही में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में टीम के साथ जुड़े तमिलनाडु के एन जगदीशन, आर साई किशोर और सी हरि निशांत ने धोनी और रायडू के साथ अभ्यास किया।

ms dhoni-3

शिविर में दिखे नए गेंदबाज हरिशंकर रेड्डी

शिविर में नए गेंदबाज हरिशंकर रेड्डी भी शामिल हैं। आईपीएल का आगाज 9 अप्रैल को होगा जबकि चेन्नई की टीम अपने अभियान को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 अप्रैल को शुरू करेगी।

ये भी देखें: लॉकडाउन हुआ महाराष्ट्र: जाने क्या-क्या रहेगा बंद, खतरा बनी कोरोना की दूसरी लहर

Harishankar Reddy

ये है चेन्नई सुपर किंग्स की सेना

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबति रायडू, सी हरि निशांत, चेतेश्वर पुजारा, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डू प्लेसिस, हरिशंकर रेड्डी, इमरान ताहिर, जोश हेजलवुड, के भगत वर्मा, के गौतम, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, लुंगी नगदी , मिशेल सेंटनर, मोईन अली, नारायण जगदीशन, आर साई किशोर, रवींद्र जडेजा, रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, सैम कुरेन, शार्दुल ठाकुर, सुरेश रैना।

Newstrack

Newstrack

Next Story