×

MI vs SRH IPL 2023: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला आज, जानिए मैच से जुड़ी ये ख़ास जानकारी...

MI vs SRH IPL 2023: आईपीएल में रविवार को इस सीजन के आखिरी लीग मैच खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा और इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से होगी।

Suryakant Soni
Published on: 21 May 2023 10:31 AM GMT
MI vs SRH IPL 2023: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला आज, जानिए मैच से जुड़ी ये ख़ास जानकारी...
X
MI vs SRH IPL 2023 (Photo - Social Media)

MI vs SRH: आईपीएल में रविवार को इस सीजन के आखिरी लीग मैच खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा और इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से होगी। मुंबई के लिए इस मैच में जीत बेहद जरुरी हैं। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद अपने आखिरी मैच में जीत के साथ विदाई चाहेगी।

मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो का मुकाबला:

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हार से कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के लिए यह करो या मरो का मुकाबला साबित होगा। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 में अब तक 13 मुकाबले खेलकर 7 में जीत दर्ज की। और उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस आखिरी मैच को हर हाल में जीतना होगा। जबकि दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं।

क्या कहती है वानखेड़े की पिच रिपोर्ट:

आईपीएल में इस सीजन वानखेड़े स्टेडियम पर यह लीग मैचों का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार है। इस मैदान का ऑउटफील्ड काफी तेज है, जिसके चलते इस मैदान पर रन बनाने में काफी आसानी होती है। यहां पहले बल्लेबाज़ी का औसत स्कोर 160 रनों से अधिक है। अगर पिछले तीन मैचों के परिणाम पर नज़र डाले तो रन चेज करने वाली टीम को ज्यादा जीत मिली हैं।

कब और कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग:

बता दें मुंबई और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। आईपीएल 2023 में खेले जाने वाले मैचों का लाइव प्रसारण पिछले सीजन की तरह स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यह प्रसारण एसडी और एचडी दोनों में होगा। इसका विवरण हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। आईपीएल 2023 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर फ्री में उपलब्ध रहेगी।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story