×

IPL 2023: ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में यह खिलाड़ी होगा दिल्ली कैपिटल्स की ताकत..पढ़ें खास रिपोर्ट

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। ऐसे में सभी टीमें तैयारियों में जुटी है। आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में दिल्ली कैपिटल्स का नाम भी शुमार होता है। लेकिन इसके बावजूद यह टीम एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है।

Suryakant Soni
Published on: 29 March 2023 12:47 PM GMT
IPL 2023: ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में यह खिलाड़ी होगा दिल्ली कैपिटल्स की ताकत..पढ़ें खास रिपोर्ट
X
IPL 2023

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। ऐसे में सभी टीमें तैयारियों में जुटी है। आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में दिल्ली कैपिटल्स का नाम भी शुमार होता है। लेकिन इसके बावजूद यह टीम एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है। अब इस बार टीम के कप्तान ऋषभ पंत कार हादसे के चलते टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। ऐसे में दिल्ली की कप्तानी का जिम्मा ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज़ डेविड वार्नर के पास होगा। आईपीएल में डेविड वार्नर एक बार अपनी कप्तानी में सनराइज हैदराबाद को खिताब दिला चुके हैं।

यह खिलाड़ी होगा दिल्ली कैपिटल्स की ताकत:

ऋषभ पंत की कमी कोई भी दूसरा भारतीय खिलाड़ी पूरा नहीं कर पायेगा। लेकिन दिल्ली की टीम में इस बार एक ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को शामिल किया हैं। जो डेविड वार्नर की कप्तानी वाली इस टीम में अपनी खास छाप छोड़ सकता हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं मिचेल मार्श की...मिचेल मार्श मौजूदा समय में दुनिया के टॉप ऑलराउंडर्स में से एक हैं। मार्श के नाम टी-20 में करीब 4 हज़ार रन और 100 के करीब विकेट नाम हैं। हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में मार्श ने ओपनर की भूमिका निभाते हुए भारतीय गेंदबाज़ों की जमकर धज्जियां उड़ाई। भारत के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 194 रन बनाए।

अक्षर पटेल और पृथ्वी शॉ से बड़ी उम्मीद:

बता दें दिल्ली कैपिटल्स की टीम बिना ऋषभ पंत के भी बहुत शक्तिशाली नज़र आ रही हैं। मिचेल मार्श और डेविड वार्नर के अलावा इस टीम में भारत के कई नामचीन खिलाड़ी मौजूद हैं। जो किसी भी टीम की धज्जियां उड़ा सकते हैं। इसमें अक्षर पटेल और पृथ्वी शॉ का नाम प्रमुख हैं। अक्षर पटेल इस आईपीएल में सबसे प्रभावशील खिलाड़ी बन सकते हैं। पिछले कई सीरीज में अक्षर पटेल ने बल्ले और गेंद से अपना जलवा दिखाया हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम:

डेविड वॉर्नर (कप्तान), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, रिले रोसो, मनीष पांडे, एनरिच नॉटर्जे, मिचेल मार्श, सरफराज खान, कमलेश नागरकोटी, मुस्ताफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे , लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, अमन खान, फिल साल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story