×

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स में शामिल हुआ ये खतरनाक गेंदबाज़, काइल जेमिसन हो गए थे चोट के कारण बाहर

IPL 2023: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की हर अपडेट पर धोनी के फैंस के नज़र रही हैं। धोनी की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं हैं। हाल ही में धोनी की कप्तानी वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को तगड़ा झटका लगा था।

Suryakant Soni
Published on: 20 March 2023 9:57 AM GMT
चेन्‍नई सुपर किंग्‍स में शामिल हुआ ये खतरनाक गेंदबाज़, काइल जेमिसन हो गए थे चोट के कारण बाहर
X
IPL 2023

IPL 2023: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की हर अपडेट पर धोनी के फैंस के नज़र रही हैं। धोनी की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं हैं। हाल ही में धोनी की कप्तानी वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को तगड़ा झटका लगा था। आईपीएल के अगले सीजन से कुछ ही दिनों पहले उनका सबसे शानदार ऑलराउंडर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया। लेकिन अब उसके रिप्लेसमेंट में भी एक खतरनाक गेंदबाज़ की टीम में एंट्री हुई हैं। जो अपनी टीम को पहले भी एक बार चैंपियन बना चुका हैं। चलिए जानते हैं उस गेंदबाज़ के बारे में जो इस बार धोनी का सबसे बड़ा ब्रह्मास्त्र साबित हो सकता हैं।

CSK में आया खतरनाक तेज गेंदबाज़:

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के लिए बड़ी खबर हैं। साउथ अफ्रीकी के तेज़ गेंदबाज़ सिसांडा मगाला चेन्नई की टीम के साथ जुड़ गए हैं। सिसांडा मगाला ने घरेलू क्रिकेट और टी-20 लीग मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन किया हैं। मगाला को टी-20 का स्‍पेशलिस्‍ट गेंदबाज़ माना जाता हैं। उनके पास तेज़ गति के साथ गेंदबाज़ी में कई प्रकार की वेरिएशन भी हैं, जिसके चलते बल्लेबाज़ों के लिए काफी परेशानी का सबब बनते हैं। उनको तेज गेंदबाज काइल जेमिसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर धोनी की टीम में शामिल किया गया हैं। तेज गेंदबाज मगाला 50 लाख रुपये की बेस प्राइस पर चेन्नई के साथ जुड़ेंगे।

मगाला के पास टी-20 का लंबा अनुभव:

साउथ अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ सिसांडा मगाला को भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला हो लेकिन टी-20 लीग क्रिकेट में उनका जलवा देखने को मिलता हैं। हाल ही में संपन्न हुई साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप चैंपियन बनी थी। सिसांडा मगाला टी-20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप का हिस्सा थे और उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन बनाने में बड़ा योगदान दिया। मगाला ने अब तक कुल 127 टी20 मुकाबलों में 136 विकेट लिए हैं। वह मैच में दो बार 5 विकेट भी ले चुके हैं।

पीठ की चोट के कारण बाहर हुए जेमिसन:

ऑलराउंडर काइल जेमिसन को बड़ी राशि खर्च करके चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जोड़ा था। वो बल्ले और गेंद से काफी कारगर साबित होते हैं। लेकिन आईपीएल के अगले सीजन से कुछ वक्त पहले ही पीठ की चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा। जेमिसन ने फरवरी में पीठ में दिक्‍कत के बाद सर्जरी करवाई है। वह काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story