×

IPL का सबसे महंगा धुरंधर: बिका 16 करोड़ 25 लाख में, इतिहास में हुआ पहली बार

आईपीएल में क्रिस मॉरिस की बल्ले-बल्ले हो गई है। साउथ अफ्रीका का ये क्रिकेटर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी हो गया है। वो 16 करोड़ 25 लाख में बिके हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। मॉरिस ने युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ा है। युवराज 16 करोड़ में बिक चुके हैं।

SK Gautam
Published on: 18 Feb 2021 10:56 AM GMT
IPL का सबसे महंगा धुरंधर: बिका 16 करोड़ 25 लाख में, इतिहास में हुआ पहली बार
X
IPL का सबसे महंगा धुरंधर: बिका 16 करोड़ 25 लाख में, इतिहास में हुआ पहली बार

नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया के सबसे मशहूर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चेन्नई में चल रही है। आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगा रही हैं। इस नीलामी सूची में 164 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ में खरीदा है। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल 14.25 करोड़ में बिके हैं। उन्हें RCB ने खरीदा। वहीं क्रिस मैरिस 16.25 करोड़ में बीके हैं।

क्रिस मॉरिस की बल्ले-बल्ले

आईपीएल में क्रिस मॉरिस की बल्ले-बल्ले हो गई है। साउथ अफ्रीका का ये क्रिकेटर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी हो गया है। वो 16 करोड़ 25 लाख में बिके हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। मॉरिस ने युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ा है। युवराज 16 करोड़ में बिक चुके हैं।

4 .40 करोड़ में बिके शिवम दुबे

टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए भी जमकर बोली लगी है। 50 लाख की बेस प्राइस वाले शिवम दुबे को रॉजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। RR ने उन्हें 4.40 करोड़ में खरीदा है। शिवम दुबे IPL 2021 में संजू सैमसन की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।

Glen Maxwell

ये भी देखें: ट्रैक पर टेंट लगाकर बैठे किसान, शामली में रेल रोको अभियान को लेकर अलर्ट जारी

7 करोड़ में बिके मोईन अली

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। CSK ने उन्हें 7 करोड़ में खरीदा है। मोईन अली को RCB ने रिलीज किया था।

KKR के हुए शाकिब

बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर शाकिब-अल-हसन एक बार फिर कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्होंने 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा है।

14.25 करोड़ में बिके मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवेल के लिए रिकॉर्ड बोली लग रही है। उनको खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी में होड़ मची है। उनकी बोली 14 करोड़ के पार हो गई है। बाजी RCB ने मारी है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 14.25 करोड़ में खरीदा है। मैक्सवेल को खरीदने के लिए RCB और CSK में आर-पार की लड़ाई थी।

ये भी देखें: IPL Auction 2021: तैयारियां हो चुकी हैं पूरी, यहां जानें खिलाडियों के बेस प्राइस

दिल्ली के हुए स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। वो 2.20 करोड़ में बिके। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। वहीं, इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसर रॉय, एलेक्स हेल्स को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

yuvaraj singh

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

जयदेव उनादकट आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे भारतीय तेज गेंदबाज हैं। सौराष्ट्र के इस गेंदबाज ने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए हैट्रिक ली थी। जिसके बाद 2018 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उनादकट को 11.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। उनादकट इस सीजन के लिए भी राजस्थान की टीम का हिस्सा हैं।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं। कमिंस ने इस मामले में बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया था। 2020 की नीलामी में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ में खरीदा था। कमिंस को केकेआर ने इस सीजन के लिए भी रिटेन किया है।

युवराज सिंह आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने आईपीएल 2015 की नीलामी में इतिहास रच दिया था। युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story