×

विवादों वाला IPL: मारपीट की आई नौबत, भिड़ चुके ये खिलाडी

जल्द ही IPL की शुरात होने वाली हैं। जिसके लिए सभी बहुत उत्साहित हैं। लेकिन आज हम IPL से जुड़े उन विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने खूब सुर्खिया बटोरी और आज भी उसकी चर्चा सुनने में आ ही जाती हैं।

Monika
Published on: 11 Sep 2020 6:29 AM GMT (Updated on: 7 July 2022 7:59 AM GMT)

जल्द ही IPL की शुरात होने वाली हैं। जिसके लिए सभी बहुत उत्साहित हैं। लेकिन आज हम IPL से जुड़े उन विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने खूब सुर्खिया बटोरी और आज भी उसकी चर्चा सुनने में आ ही जाती हैं। जब सभी क्रिकेट के धुरंधर एक ही मैदान में आमने सामने हो तो ऐसे विवाद ना चाहते हुए भी सामने आ ही जाते हैं। मैदान और मैदान के बाहर कई बार ऐसे विवाद हुए जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं।

IPL का पहला सीजन

आपको हरभजन और श्रीसंत के बीच का विवाद हो याद ही होगा। IPLके पहले ही सीजन में हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ा था। हरभजन ने ऐसा तब किया जब किंग्स इलेवन पंजाब की टीम मुंबई की टीम को हराने के बाद उनके खिलाड़ियों से हाथ मिला रही थी, तभी हरभजन ने श्रीसंत को एक थप्पड़ मार दिया। लेकिन मौके पर मौजूद खिलाडियों ने बचाव कर दोनों को अलग किया। हालांकि हरभजन को इस बात का पछतावा भी हुआ और उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जाकर श्रीसंत से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ल्यूक पोमर्सबैक

IPL के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ल्यूक पोमर्सबैक के खिलाफ भी एक मामला सामने आया थी कि उन्होंने एक अमेरिकी युवती के साथ एक फाइव स्टार होटल में छेड़खानी की थी। जिसकों उन्होंने खुद स्वीकार किया था। ल्यूक पोमर्सबैक ने कहा कि उन्होंने नशे की हालत में अनजाने में यह हरकत की थी।

कोलकाता नाइट राइडर्स मालिक

ये विवाद 2012 का हैं जब कोलकाता नाइट राइडर्स के सह मालिक और अभिनेता शाहरुख खान मैच के बाद अपने बच्चों की एंट्री के लिए वानखेड़े स्टेडियम के सिक्योरिटी गार्ड से भिड़ते देखे गए थे। वहा के कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि शाहरुख ने सुरक्षाकर्मियों से गाली-गलौज की, वो भी बीसीसीआई के अधिकारियों के सामने। जिस वजह से एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रवि सावंत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि शाहरुख के वानखेड़े में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 16 मई 2012 के इस विवाद के बाद वानखेड़े स्टेडियम में शाहरुख खान की पांच साल के लिए एंट्री बैन कर दी गई थी।

क्रिकेटर को हिरासत में लिया

साल 2012 में IPL के कुछ खिलाड़ी मुंबई के जुहू इलाके में पार्टी कर रहे थे कहां से 128 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें भारतीय लेग स्पिनर राहुल शर्मा और तेज गेंदबाज वेन पार्नेल भी शामिल थे।

यह पढ़ें…खाताधारकों की बल्ले-बल्ले: इन बैंकों ने दी बड़ी सौगात, अब मिलेगा ये फायदा

IPL 6 कफ्तान कोहली

2013 में हुए आईपीएल-6 के दौरान RBI के कप्तान विराट कोहली और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर के बीच मिरात में ही जम कर बहस छिड गयी थी। कोहली जब आउट होने के बाद पैवेलियन लौट रहे थे, तभी गंभीर से उनकी कुछ कहासुनी हो गई।

2013 IPL-6 में फिक्सिंग

ये अब तक की सबसे बड़ी news साबित हुई थी जब राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी स्पॉट फिक्सिंग में फंस थे। इन खिलाडियों में - एस. श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चव्हान थे।

IPL में भ्रष्टाचार

IPL की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स के राज कुंद्रा को भ्रष्टाचार और सट्टेबाजी के मामलों में दोषी पाया गया था जिसके बाद उनको जीवन भर का क्रिकेट से प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही उनकी टीमों को आईपीएल के दो सीजन 2016 और 2017 में भाग लेने नही दिया गया।

यह पढ़ें…BJP पदाधिकारियों में उत्साह: जेपी नड्डा ने चुनाव के लिए भरी हुंकार, कही ये बात

गुस्से की हद नहीं

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले में ये घटना तब हुई जब मुंबई की पारी के दौरान 17वें ओवर में कीरोन पोलार्ड को इतना गुस्सा आ गया कि वो अपना बल्ला मिशेल स्टार्क पर फेंकने को मजबूर हो गए। हालांकि बल्ला फिसलकर पोलार्ड के हाथ से गिर गया।

धोनी पर जुर्माना

IPL 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी डग आउट से सीधे मैदान के बीच आकर अंपायरों से भिड़ गए। चेन्नई के कप्तान धोनी को अपनी इस गलती का हर्जाना भुगतना पड़ा। धोनी पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story