×

विराट कोहली का धुआंधार प्रदर्शन, वेस्‍टइंडीज के छुड़ाए छक्के

भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तान विराट कोहली ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद टी20 मैच में अपना गजब का प्रदर्शन दिखाया। विराट ने 50 गेंद में 6 चौकों व 6 छक्‍कों की मदद से नाबाद 94 रन की पारी खेली

Roshni Khan
Published on: 7 Dec 2019 7:42 AM GMT
विराट कोहली का धुआंधार प्रदर्शन, वेस्‍टइंडीज के छुड़ाए छक्के
X

हैदराबाद: भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तान विराट कोहली ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद टी20 मैच में अपना गजब का प्रदर्शन दिखाया। विराट ने 50 गेंद में 6 चौकों व 6 छक्‍कों की मदद से नाबाद 94 रन की पारी खेली, जिससे भारत ने 208 रन के लक्ष्‍य को 8 गेंद बाकी रहते 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिए। विराट ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से दिखा दिया की उनके जैसा कोई नहीं है। लेकिन एक ऐसा टाइम था जब विराट के बल्‍ले से तेजी से रन नहीं बन रहे थे और उन्‍हें काफी मेहनत करना पड़ रहा था।

ये भी देखें:लखनऊ में लगातार बढ़ते महिलाओं के प्रति अत्याचार के विरोध में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा के सामने दिया धरना

ICC टेस्ट रैंकिंग: कोहली के सर सजा विराट ताज, बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

वेस्‍टइंडीज के तेज गेंदबाज केसरिक विलियम्‍स के गेंदबाजी पर आने के बाद विराट कोहली और भारत के पक्ष में बाजी आ गई। विंडीज गेंदबाज ने विराट को मैच के दौरान न केवल छेड़ा बल्कि उन्‍हें बल्‍लेबाजी के दौरान परेशान भी किया। जिससे विराट की न केवल टाइमिंग ठीक हो गई बल्कि वे एक दम मिसाइल की तरह रन बनाने लगे।

केसरिक विलियम्‍स के ओवर से पलटी बाजी

भारतीय पारी का 13वां ओवर डालने के लिए केसरिक विलियम्‍स आए। यह उनका दूसरा ओवर था। उन्‍होंने पहले ओवर में 8 रन दिए थे लेकिन दूसरे ओवर में गेंदबाजी के दौरान वे दो बार विराट के रास्‍ते में आ गए। जिससे भारतीय कप्‍तान नाराज हो गए। उन्‍होंने अंपायर से भी शिकायत की लेकिन केसरिक के माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया। विराट को यह बात चुभ गई। इस ओवर में विराट बल्‍ले से कुछ नहीं कर पाए लेकिन केएल राहुल ने आखिरी गेंद पर छक्‍का लगाया। इस ओवर से भारत को 13 रन मिले।

ये भी देखें:झारखंड LIVE : कड़ी सुरक्षा के बाद भी फायरिंग, झड़प में एक शख्स जख्मी

होल्‍डर की गेंद पर छक्‍का उड़ाने के बाद नहीं रूके कोहली

केसरिक विलियम्‍स के ओवर के बाद विराट अपने फॉर्म में आ गए। उन्‍होंने जेसन होल्‍डर की गेंद पर पहले छक्‍का लगाया और फिर चौका उड़ाया। भारत की पारी का 16वां ओवर करने के लिए भी केसरिक विलियम्‍स आए। विराट ने उनका बड़े शॉट से स्‍वागत किया। पहले उन्‍होंने चौका लगाया और फिर छक्‍का। सिक्‍सर उड़ाने के बाद विराट ने केसरिक विलियम्‍स के जश्न मनाने की नकल की। उन्‍होंने बल्‍ले को नोटबुक की तरह यूज़ किया और इस पर कुछ लिखने का इशारा किया। यह देखकर दर्शक भी काफी खुश हुए। इस ओवर से भारत को 23 रन मिले।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story