×

LSG vs MI: लखनऊ सुपर जाएंट्स की धमाकेदार जीत, मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हराया

LSG vs MI: आईपीएल 2023 में मंगलवार यानी आज लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला गया।

Suryakant Soni
Published on: 16 May 2023 7:27 PM GMT (Updated on: 16 May 2023 11:41 PM GMT)
LSG vs MI: लखनऊ सुपर जाएंट्स की धमाकेदार जीत, मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हराया
X
LSG vs MI

LSG vs MI Live Updates: आईपीएल 2023 में मंगलवार यानी आज लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इस मैच में अपने 20 ओवर के खेल में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए हैं। मार्कस स्टोइनिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 89 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने अपने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की धमाकेदार जीत:

इस मैच में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने रोमांचक तरीके से इस मुकाबले को अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए हैं। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने अपने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। मुंबई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत है। लेकिन मोहसिन खान ने इस ओवर में सिर्फ 5 रन दिए। और अपनी टीम को पांच रनों से जीत दिलाई।

मार्कस स्टोइनिस की धमाकेदार पारी:

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों के सामने इस मैच में मार्कस स्टोइनिस बड़ी परेशानी का सबब बने। मार्कस स्टोइनिस ने इस मैच में ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 47 गेंदों पर नाबाद 89 रन बनाये। इसमें उनके बल्ले से चार चौके और आठ छक्के निकले। मार्कस स्टोइनिस ने क्रिस जॉर्डन के एक ओवर में 24 रन बनाए। इसके अलावा टीम के कप्तान क्रुणाल पंड्या ने 49 रनों की बड़ी महत्वपूर्ण पारी खेली। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए अब 178 रनों की दरकरार हैं।

कैसा हैं दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

आईपीएल के इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें दोनों मैचों में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने बाजी मारी हैं। मुंबई इंडियंस की टीम को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पहली जीत की तलाश हैं। इस मैच में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी हैं। लखनऊ की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। लखनऊ ने 12 में से छह मैच जीते हैं और एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था। लखनऊ के पास 13 अंक हैं।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पंड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, स्वप्निल सिंह और मोहसिन खान।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वधेरा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ और आकाश मधवाल।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story