×

धोनी ने लिया सन्यास: क्रिकेट प्रेमियों का लगा झटका, टूटा फैंस का दिल

क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका मिला है। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट टीम से सन्यास ले लिया है।

Shivani
Published on: 15 Aug 2020 2:33 PM GMT
धोनी ने लिया सन्यास: क्रिकेट प्रेमियों का लगा झटका, टूटा फैंस का दिल
X

नई दिल्ली: क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका मिला है। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट टीम से सन्यास ले लिया है। उन्होने स्वतंत्रता दिवस के दिन यानि आज इस बारे में एलान किया और बताया कि अब वे अंतराष्ट्रीय मैच नहीं खेलेंगे। ये खबर सामने आने के बाद फैंस काफी निराश हो गए हैं। बता दें दें कि इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में ही भारत ने वर्ल्ड कप जीता था।

धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज बड़ा एलान किया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। बता दें कि सालभर से क्रिकेट से दूर चल रहे है। भारत के दिग्‍गज विकेटकीपर -बल्‍लेबाज धोनी ने आर्मी अंदाज में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके इसकी घोषणा की। इंस्टाग्राम पर धोनी ने अपने पूरे सफर का एक वीडियो शेयर किया। जिसके साथ होने रिटायर होने का एलान कर दिया।

धोनी जल्द ही आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से जुडेंगे

गौरतलब है कि धोनी शुक्रवार को ही आईपीएल के चेन्‍नई पहुंचे थे और शनिवार को वह जिम में भी नजर आए थे। हालाँकि आईपीएल को लेकर उनका कोरोना टेस्ट भी हुआ था। दरअसल, रांची में धोनी का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। धोनी जल्द ही अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से जुडेंगे।

ये भी पढ़ेंः सुशांत की कंपनियां: वकील ने किया खुलासा, इसलिए की गईं सेटअप

धोनी को खेलते देखने के लिए फैंस कर रहे इंतजार

बता दें कि धोनी पिछले साल हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्होंने तब से किसी तरह का प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेला है।

ये भी पढ़ेंः लाहौर और कराची में बनेगा राम मंदिर, ये संदेश पढ़ते ही थर-थर कांप उठे पाकिस्तानी

29 मार्च को आईपीएल के जरिए धोनी की वापसी होने वाली थी, लेकिन टूर्नामेंट स्थगित होने के चलते फैंस का दिल टूट गया था। लेकिन अब 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहे आईपीएल में धोनी को खेलते हुए देखने के लिए उनके लाखों फैंस इंतजार कर रहे हैं। धोनी की भी कोशिश टूर्नामेंट जीतने की होगी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story