×

लाहौर और कराची में बनेगा राम मंदिर, ये संदेश पढ़ते ही थर-थर कांप उठे पाकिस्तानी

शनिवार को जहां एक तरफ पूरा भारत स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने में जुटा था। हर तरफ लोग एक दूसरे को बधाईयां देने में लगे थे तो वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में उस वक्त हड़कंप मचा हुआ था।

Newstrack
Published on: 15 Aug 2020 2:12 PM GMT
लाहौर और कराची में बनेगा राम मंदिर, ये संदेश पढ़ते ही थर-थर कांप उठे पाकिस्तानी
X

इस्लामाबाद: शनिवार को जहां एक तरफ पूरा भारत स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने में जुटा था। हर तरफ लोग एक दूसरे को बधाईयां देने में लगे थे तो वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में उस वक्त हड़कंप मचा हुआ था।

बात ही कुछ ऐसी थी। दरअसल शनिवार को जिस समय भारत अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था। उसी वक्त पर भारत के स्वतंत्रता दिवस के शुभकामना संदेश पाकिस्तान की वेबसाइट्स पर नजर आ रहे थे। पाकिस्तान का दावा है कि ये सब हैकर्स ने जानबूझकर बदनीयत के साथ किया था।

ये भी पढ़ेंः सैनिकों को बड़ा तोहफा: 12 लाख रुपये का लाइफ कवर, एचडीएफसी ने किया एलान

पाकिस्तान की वेबसाइट्स पर दिखा भारत का तिंरगा

फातिमा जिन्नाह महिला विश्वविद्यालय समेत दूसरी साइट्स पर भारत का तिरंगा झंडा लहराते हुए दिखाई दिया। यहां तक कि भगवान की राम की तस्वीर के साथ राम मंदिर निर्माण की बात भी लिखी हुई थी।

पाकिस्तान की वेबसाइट peterco।com।pk को हैक कर लिया गया है। इसके होमपेज पर यह हरकत 'इंडियन साइबर ट्रूप' की बताई गई है। पेज पर सबसे ऊपर तिरंगे के साथ 'सत्यमेव जयते' भी लिखा है। उसके नीचे भारत का तिरंगा झंडा लेकर दौड़ते बच्चों की तस्वीर है और फिर 'स्वतंत्रता दिवस की बधाई' भी दी गई है।

भगवान श्री राम की फोटो

ये भी पढ़ें- सहमी सरकार: केरल हादसे से हुआ कोरोना विस्फोट, सीएम-मंत्री तक पहुंचा खतरा

राम मंदिर का भी जिक्र

गौर करने वाली बात ये कि इस पेज पर भगवान राम की बड़ी सी तस्वीर दिख रही है और नीचे लाहौर और कराची में भी राम मंदिर बनाने की बात लिखी है। इसके नीचे देश के लिए शहीद होने वालों को सलाम किया गया है।

इसके अलावा फातिमा जिन्नाह विमिन यूनिवर्सिटी की वेबसाइट भी हैक कर ली गई। उस पर भी ऐसी ही तस्वीरें नजर आ रही हैं। हालांकि, फिलहाल इसकी साइट खुल नहीं रही है।

ये भी पढ़ेंः मोदीजी जान बचाओः कोरोना से लड़ाई में जान गंवा रहे निजी डॉक्टर्स, नहीं मिल पाता इलाज

Newstrack

Newstrack

Next Story