×

रिटायरमेंट के बाद किसी की राजनीति का मोहरा नहीं बनेंगे धोनी, करेंगे ये बड़ा काम

जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। दरअसल, बीजेपी के एक नेता खुद इस बात का दावा कर रहे हैं कि धोनी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Manali Rastogi
Published on: 15 July 2019 9:13 AM GMT
रिटायरमेंट के बाद किसी की राजनीति का मोहरा नहीं बनेंगे धोनी, करेंगे ये बड़ा काम
X
रिटायरमेंट के बाद किसी की राजनीति का मोहरा नहीं बनेंगे धोनी, करेंगे ये बड़ा काम

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में मिली करारी हार और टीम इंडिया के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद से कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की खबरें तेज हो गई हैं। कुछ समय पहले खबर थी कि धोनी बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं। मगर अब धोनी के एक दोस्त का कहना है कि धोनी रिटायरमेंट के बाद देश सेवा करेंगे। धोनी के कथित दोस्त ने एक इंटरव्यू में ये बात कही है।

यह भी पढ़ें: आईसीसी की सालाना बैठक आज, इस टीम पर लग सकता है प्रतिबंध

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अब देश सेवा के लिए राजनीति का रूख अपनाने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। दरअसल, बीजेपी के एक नेता खुद इस बात का दावा कर रहे हैं कि धोनी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़ें: आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल: गलती की अंपायर्स ने, कीमत चुकाई न्यूजीलैंड ने

खुश हैं धोनी के फैंस

फिलहाल, महेंद्र सिंह धोनी के फैंस यह बात सुनकर काफी खुश हैं कि वह देश सेवा करने जा रहे हैं। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी का इसपर कोई बयान नहीं आया है। ऐसे में यह तो वक्त ही तय करेगा कि वो आगे क्या करने वाले हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story