×

MI vs RCB: सूर्यकुमार यादव के तूफ़ान में उड़ी आरसीबी, मुंबई इंडियंस की 6 विकेट से धमाकेदार जीत

MI vs RCB: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Suryakant Soni
Published on: 9 May 2023 11:13 PM GMT
MI vs RCB: सूर्यकुमार यादव के तूफ़ान में उड़ी आरसीबी, मुंबई इंडियंस की 6 विकेट से धमाकेदार जीत
X
MI vs RCB

MI vs RCB: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए हैं। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी की बदौलत 6 विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस की जीत में एक बार फिर सूर्यकुमार यादव का जलवा देखने को मिला।

सूर्यकुमार यादव के तूफ़ान में उड़ी आरसीबी:

इस मैच में आरसीबी ने मुंबई के सामने जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य रखा था। मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत के बाद अपने दो विकेट जल्दी गंवा दिए। लेकिन उसके बाद मैदान पर सूर्यकुमार यादव का तूफ़ान देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उसके बाद वो 35 गेंदों पर 83 रन बना गए। इस पारी में उन्होंने सात चौके और छह छक्के जड़े। यह आईपीएल के इतिहास में सूर्या का सबसे बड़ा स्कोर हो गया।

डुप्लेसिस और मैक्सवेल की पारी गई बेकार:

इस मैच में आरसीबी की शुरुआत बेहद ख़राब रही थी। पहले ही ओवर में टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन इसके बाद जैसे ही अनुज रावत का विकेट गिरा तो फिर मैदान पर मैक्सवेल और डुप्लेसिस का तूफ़ान देखने को मिला। ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी पारी में 33 गेंद पर 68 रन बनाए। जिसमें उन्होंने आठ चौके और चार छक्के लगाए। मैक्सवेल के बाद डुप्लेसिस ने भी अर्धशतक जड़ा और वो 41 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों की शानदार पारी के बावजूद आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा।

जेसन बेहरेनडोर्फ ने लिए तीन विकेट:

अगर बात करे मुंबई के गेंदबाज़ों की तो एकमात्र सफल गेंदबाज़ जेसन बेहरेनडोर्फ रहे। बेहरेनडोर्फ ने इस मैच में आरसीबी के तीन बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। जेसन बेहरेनडोर्फ ने अपने चार ओवर के स्पेल में 36 रन देकर तीन बड़ी सफलता हासिल की। जबकि इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे क्रिस जॉर्डन काफी महंगे साबित हुए। जॉर्डन ने चार ओवर में 48 रन खर्च कर दिए।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story