×

MI vs SRH: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स को 8 विकेट से हराया, कैमरन ग्रीन ने जड़ा तूफानी शतक

MI vs SRH: आईपीएल 2023 में आज पहले मुकबले में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Suryakant Soni
Published on: 21 May 2023 5:27 PM GMT (Updated on: 21 May 2023 7:23 PM GMT)
MI vs SRH: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स को 8 विकेट से हराया, कैमरन ग्रीन ने जड़ा तूफानी शतक
X
MI vs SRH (Photo: Social Media)

MI vs SRH: आईपीएल 2023 में आज पहले मुकबले में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज़ों ने अपना दमखम दिखाते हुए मुंबई के सामने जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य रखा। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस के के लिए इस मैच में कैमरन ग्रीन ने तूफानी शतक जड़ा।

विवरांत और मयंक की शानदार पारी:

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज़ों ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया। इस मैच में हैदराबाद के लिए ओपनर के रूप में विवरांत शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी मैदान पर उतरी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी निभाई। इस मैच में मयंक अग्रवाल 46 गेंद में 83 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा विवरांत शर्मा 47 गेंद में 69 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के जड़े। इन दोनों के आउट होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई।

आकाश मधवाल की घातक गेंदबाज़ी:

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज़ों ने मुंबई के सभी गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की। लेकिन मुंबई के लिए इस मैच में युवा तेज़ गेंदबाज़ आकाश मधवाल का काबिले तारीफ़ प्रदर्शन देखने को मिला। आकाश मधवाल ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए अपने चार ओवर के स्पेल में 37 रन देकर सनराइजर्स हैदराबाद के 4 बल्लेबाज़ों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। आकाश मधवाल के अलावा एक विकेट क्रिस जॉर्डन को भी मिला।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय और आकाश मधवाल।

सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, विवरांत शर्मा, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, नीतीश रेड्डी और उमरान मलिक।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story