×

Mitchell Santner Records: धोनी ने जिस खिलाड़ी की अनदेखी की, वो विश्वकप में बल्ले-गेंद से मचा सकता है तहलका

Mitchell Santner Records: क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने कई युवा खिलाड़ियों को रातों-रात स्टार बनाने में अहम भूमिका निभाई हैं। आईपीएल में उन्होंने कई युवा सितारों को चमका दिया। लेकिन एक खिलाड़ी को चेन्नई सुपरकिंग्स ने मोटी रकम खर्च करके टीम के साथ जोड़ा।

Suryakant Soni
Published on: 22 Jun 2023 12:54 PM GMT
Mitchell Santner Records: धोनी ने जिस खिलाड़ी की अनदेखी की, वो विश्वकप में बल्ले-गेंद से मचा सकता है तहलका
X
Mitchell Santner Records (Pic Credit: Google Image)

Mitchell Santner Records: क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने कई युवा खिलाड़ियों को रातों-रात स्टार बनाने में अहम भूमिका निभाई हैं। आईपीएल में उन्होंने कई युवा सितारों को चमका दिया। लेकिन एक खिलाड़ी को चेन्नई सुपरकिंग्स ने मोटी रकम खर्च करके टीम के साथ जोड़ा। लेकिन उस खिलाड़ी को धोनी ने पिछले दो सीजन से नकारा समझा। आखिर हम ये क्यों कह रहे हैं इसके पीछे की कहानी जानने के लिए आपको उस खिलाड़ी के आंकड़ों पर एक नज़र डालनी पड़ेगी। चलिए हम आपको बताते हैं उस खिलाड़ी के बारे में जिसको धोनी की अनदेखी आईपीएल में काफी भारी पड़ेगी।

मिचेल सेंटनर को नहीं मिला मौका:

कीवी टीम के सबसे प्रमुख ऑलराउंडर में शुमार मिचेल सेंटनर को धोनी ने बिल्कुल तवज्जों नहीं दी। जिसके चलते उन्हें सिर्फ अब तक आईपीएल में आठ ही मैच खेलने का मौका मिला हैं। मिचेल सेंटनर अपनी किफायती स्पिन के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इसके बाद ही इस खिलाड़ी को धोनी की टीम के लिए ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में सेंटनर के रिकॉर्ड जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

200 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं मिचेल सेंटनर:

बता दें मिचेल सेंटनर इस समय कीवी टीम के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल माने जाते हैं। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया हैं। अब तक उन्होंने अपने करियर में बल्लेबाज़ी में करीब 2500 से ज्यादा रन बनाये हैं। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 200 से अधिक विकेट चटकाए हैं। ऐसे में बल्ले और गेंद से तहलका मचाने वाले इस खिलाड़ी को धोनी की अनदेखी का शिकार होना पड़ा।

इस साल सिर्फ तीन मैच खेले!

मिचेल सेंटनर को चेन्नई ने काफी राशि खर्च करके टीम में शामिल किया था। चेन्नई के स्पिन पिच होने के बावजूद धोनी ने उन्हें खिलाने के बाजी महेश तीक्ष्णा को टीम में शामिल किया। पिछले साल सेंटनर ने सुपर किंग्स के लिए सिर्फ 6 मुकाबले खेले थे और इस साल भी वह यहां सिर्फ 3 मैच ही खेल सके। सेंटनर अपने दम पर कीवी टीम को कई बार मैच जीतवा चुके हैं, लेकिन धोनी ने उनको टीम में शामिल नहीं किया। ऐसे में सेंटनर को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story