×

MS Dhoni Birthday: जब महिला ने धोनी के साथ सारेआम की ऐसी हरकत और फिर...

साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच से अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले महेंद्र सिंह धोनी उर्फ़ माही का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। अपनी कप्तानी में भारत को वनडे और टी20 फॉर्मेट में विश्व कप का खिताब दिला चुके महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी शुरू से आज तक जस की तस ही बनी हुई है।

Roshni Khan
Published on: 7 July 2019 4:33 AM GMT
MS Dhoni Birthday: जब महिला ने धोनी के साथ सारेआम की ऐसी हरकत और फिर...
X

मुंबई: साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच से अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले महेंद्र सिंह धोनी उर्फ़ माही का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। अपनी कप्तानी में भारत को वनडे और टी20 फॉर्मेट में विश्व कप का खिताब दिला चुके महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी शुरू से आज तक जस की तस ही बनी हुई है।

जाने आखिर क्या हुआ था

यही वजह है कि वो क्रिकेट के करोड़ों फैन्स के दिलों पर राज भी करते हैं। धोनी 38वें बर्थडे के मौके पर आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ ऐसी रोचक बातें बताते हैं जो शायद बहुत कम लोगों को पता होगा। वैसे ये बात साल 2007 की है जब उनकी एक महिला फेन ने उन्हें सारेआम किस कर लिया था।

ये भी देंखे:CW: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 10 रन से दी मात, फैफ डुप्लेसी बने मैन ऑफ द मैच

वाकया है 2 मई 2007 का

जी हां, ये वाकया है 2 मई 2007 का। धोनी उस वक्त कोलकाता स्थित ईडन गार्डन से मॉर्निंग प्रैक्टिस कर बस की ओर लौट रहे थे। एक महिला के हाथ में 'धोनी आई लव यू' का पोस्टर था। माही जैसे ही करीब से गुजरे, इतने में सुरक्षा घेरे को तोड़ती हुए वो फैन उनकी ओर आई और लिपट गई। इतना ही नहीं, जब तक सुरक्षाकर्मी उन्हें अलग करते, महिला ने धोनी को किस भी कर दिया।

ये भी देंखे:VIDEO: आयुष्मान कार्ड धारक से रुपए लेकर डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल में हो रहा ऑपरेशन

ये महिला फैन धोनी की इतनी दीवानी थी, कि वह बेहरामपुर से 250 किमी दूर सिर्फ धोनी से मिलने आ गई। धोनी से मिलने की खुशी आंखों से आंसू बनकर बहने लगी। महिला लगातार 'धोनी आई लव यू' बोलते जा रही थी।

एक बार और हुआ था ऐसा

धोनी के साथ ऐसा एक बार और हुआ था, उनकी उस महिला फेन ने मैच के दौरान प्रपोज कर दिया था। इसका टेलीकास्ट भी हुआ। धोनी उस वक्त साथियों के साथ थे। उन्होंने जब ये देखा, तो वो शर्मा गए थे।

ये भी देंखे:जयपुर: शास्त्री नगर में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में आरोपी गिफ्तार

आज भी कई बार फैंस सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए बीच मैच के दौरान मैदान पर पहुंच जाते हैं। इन फैंस की कोशिश अपने हीरो को सिर्फ छूने भर की होती है। कई बार खुद धोनी सुरक्षाकर्मियों से अपने इस प्रकार के फैंस के लिए नरमी बरतने तक को कह देते हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story