×

IPL 2023: इस बार आईपीएल में MS Dhoni मचा देंगे तहलका, एक बार ये वीडियो देखें...

IPL 2023 MS Dhoni: आईपीएल के 16वें सीजन से पहले जिस खिलाड़ी की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही है। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में शुमार धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है।

Suryakant Soni
Published on: 29 March 2023 10:41 AM GMT (Updated on: 31 March 2023 8:45 AM GMT)
IPL 2023: इस बार आईपीएल में MS Dhoni मचा देंगे तहलका, एक बार ये वीडियो देखें...
X
IPL 2023

IPL 2023 MS Dhoni: आईपीएल के 16वें सीजन से पहले जिस खिलाड़ी की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही है। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में शुमार धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। लेकिन प्रैक्टिस में उनका अंदाज़ देखकर हर कोई हैरान है। धोनी पिछले एक महीने से आईपीएल की तैयारी में जुटे हुए हैं। अब उन्होंने अपना रंग दिखाना भी शुरू कर दिया हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के प्रैक्टिस सेशन में स्टेडियम में हज़ारों की संख्या में फैंस धोनी को देखने को आ रहे हैं।

धोनी ने लगाए दो छक्के:

बता दें धोनी अपनी टीम चेन्नई के साथ इस समय चेपॉक स्टेडियम में प्रैक्टिस में व्यस्त हैं। अपने फैंस का ध्यान रखते हुए धोनी ने गेंद को दो बार स्टेडियम के बाहर पहुंचाया। उस समय फैंस का रिएक्शन देखने के काबिल था। पुरे स्टेडियम में धोनी-धोनी गूंजने लगा। सीएसके ने अपने ट्विटर हैंडल पर धोनी का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में माही चेपॉक स्टेडियम में लंबे छक्के लगाते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी ने लोग ऑन के ऊपर से दो जबरदस्त छक्के जड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया खूब चा रहा हैं।

धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन:

बता दें क्रिकेट एक्सपर्ट्स के अनुसार यह धोनी का आईपीएल में आखिरी सीजन हो सकता है। यही वजह है कि माही की एक झलक पाने के लिए चेपॉक के मैदान पर हजारों की तदाद में फैन्स सिर्फ सीएसके के प्रैक्टिस सेशन को भी देखने पहुंच रहे हैं। इस बार खिताब जीतने के लिए धोनी पूरा दमखम लगा देंगे। लेकिन धोनी के लिए भी इस बार चुनौती काफी बड़ी रहेगी।

आईपीएल 2023 में चेन्नई की टीम इस प्रकार:

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवॉन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, बेन स्टोक्स, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, निशांत सिंधु, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, भगत वर्मा

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story