×

बाइक और कार के दीवाने, इस स्टार के जानें कुछ खास कलेक्शन

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी बाइक और कार के दीवाने हैं। एक से एक बढ़िया और महंगी गाड़ियाँ उनके पास हैं। जानते हैं उनकी कुछ खास कारों और बाइक्स के बारे में।

Newstrack
Published on: 15 Aug 2020 4:49 PM GMT
बाइक और कार के दीवाने, इस स्टार के जानें कुछ खास कलेक्शन
X
धोनी के पास हैं शानदार बाइक्स और कारें

नई दिल्ली: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी बाइक और कार के दीवाने हैं। एक से एक बढ़िया और महंगी गाड़ियाँ उनके पास हैं। जानते हैं उनकी कुछ खास कारों और बाइक्स के बारे में।

ये भी पढ़ें: बंगाल टाइगर की खोज था ये स्टार, कहा था एक दिन बनेगा बड़ा स्टार

हमर एच-2

धोनी की कारों की फ्लीट में अमेरिका की हमर एच 2 गाड़ी भी शामिल है। ये एक बख्तरबंद गाडी है जिसके लुक और दमदार परफॉर्मेंस की बात ही कुछ और है। हमर को शुरुआत में अमेरिकी सेना के लिए बनाया गया था। बाद में जनरल मोटर्स कंपनी ने अधिकार हासिल किया और इस धांसू कार का सिविल वर्जन बनाना शुरू किया। साल 1992 से 2009 के बीच इसकी तीन जनरेशन कारें आ चुकी हैं। भारत में हमर एच 2 की कीमत 75 लाख रुपये है। धोनी को कई बार इस एसयूवी की सवारी करते देखा गया है। इसमें दमदार 6.2-लीटर वी8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 393 बीएचपी की पावर जनरेट करता है।

निसान जोंगा

धोनी के कार कलेक्शन में निसान की जोंगा भी है जिसे उनके अनुसार मॉडिफाई किया गया है। निसान इस एसयूवी का प्रॉडक्शन विशेष रूप से भारतीय सेना के लिए 1999 तक करता था। धोनी ने 20 साल पुरानी जोंगा खरीदी है। इसमें मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस 6-सिलिंडर का पेट्रोल इंजन है। धोनी की जोंगा 4-वील ड्राइव सिस्टम वाली है। इसके फ्रंट और रियर में हाइड्रोलिक ब्रेक दिए गए हैं।

निसान जोंगा

जीप ग्रैंड चेरूकी ट्रैकहॉक

धोनी के कार कलेक्शन में जीप ग्रैंड चेरूकी भी शामिल है। जब धोनी ने इसे खरीदा था, तब यह भारत की पहली और इकलौती जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक थी। इस एसयूवी में 6.2-लीटर सुपरचार्ज्ड वी8 एचईएमआई इंजन है, जो 707 बीएचपी पावर जनरेट करता है। यह शानदार एसयूवी मात्र 3.62 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni: क्रिकेटर न बनते तो इस काम को करते, जानिये खास बातें

जीप ग्रैंड चेरूकी ट्रैकहॉक

लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2

धोनी के पास यह लग्जरी एसयूवी भी है। इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन है, जो 148 बीचपी की पावर और जेनरेट करता है। यह एसयूवी 187 बीएचपी पावर के साथ भी उपलब्ध है।

एसयूवी

ऑडीक्यू 7

धोनी के कार कलेक्शन में यह एसयूवी भी है। इन शानदार कारों के अलावा धोनी के गराज में फरारी 599 जीटीओ, जीएमसी सिएरा, मर्सेडीज-बेंज GLE जैसी कई और हाई-ऐंड कारें हैं।

ये भी पढ़ें: अभी-अभी रैना का सन्यास: धोनी के साथ रिटायरमेंट का एलान, फैंस को तगड़ा झटका

- हेलकैट दुनिया की सबसे रेयर बाइक्स में से एक है। धोनी के बाइक्स के कलेक्शन में यह पावर क्रूजर भी शामिल है। इसमें 2.2-लीटर वी ट्विन इंजन दिया गया है, जो 121 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है।

- हार्ले डेविडसन फैटबॉय क्रूजर बाइक भी धोनी के पास है। धोनी को रांची की सड़कों पर इसकी सवारी करते हुए देखा गया है। इसमें 1,690 सीसी का इंजन है।

- कावासाकी निंजा एच 2 धोनी की पसंदीदा बाइक्स में से है। माही इस बाइक को खरीदने वाले शुरुआती ग्राहकों में से एक हैं।

- यमाहा आरडी३५० क्लासिक बाइक धोनी के दिल के बहुत करीब है। उनको कई बार इस बाइक को साफ और रिपेयर करते देखा गया है। यह माही की पहली बाइक है। इनके अलावा एमएस धोनी के बाइक कलेक्शन में विंटेज बुलेट बीएसए गोल्डस्टार, कावासाकी,, यामाहा और डुकाटी 1098 समेत कई और मोटरसाइकल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: विवादों में खूब रहे धोनी: बैन का किया सामना, इन खिलाड़ियों संग हुई टकरार

Newstrack

Newstrack

Next Story