×

माही होंगे रिटायर! जानें क्यों सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी एमएस धोनी के रिटायर होने की खबरें जब भी सामने आती हैं तो फैंस के बीच काफी निराशाजनक स्थिति देखने को मिलती है।

Shreya
Published on: 29 Oct 2019 11:13 AM GMT
माही होंगे रिटायर! जानें क्यों सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड
X
माही होंगे रिटायर! जानें क्यों सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी एमएस धोनी के रिटायर होने की खबरें जब भी सामने आती हैं तो फैंस के बीच काफी निराशाजनक स्थिति देखने को मिलती है। हालांकि उनके रिटायर और भविष्य की योजनाओं को लेकर कोई खबरें नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद मंगलवार सुबह से ही #DhoniRetires ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा है।

फैंस उनकी बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग के बारे में चर्चा कर रहे हैं। जबकि कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो उन्हें अब भी देश के लिए खेलने के लिए कह रहे हैं। फैंस इस बात से चिंतित हैं कि वो जल्द ही अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। फैंस ट्वीटर पर #NeverRetireDhoni और #ThankYouDhoni के साथ ट्वीट कर रहे हैं.





यह भी पढ़ें: रहस्य: मौत से पहले आखिर क्यों चोरी हुआ बगदादी का अंडरवियर

आखिरी बार इंग्लैंड में खेले थे धोनी

धोनी 38 साल के हो गए हैं और उनकी रिटायरमेंट की खबरें तब से चलना शुरु हुई, जब से उन्होंने इंग्लैंड में विश्व कप-2019 से भारत के बाहर होने के बाद क्रिकेट से ब्रेक लिया। विश्व कप-2019 में टीम इंडिया सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई थी। आखिरी बार धोनी ने उसी मैच में खेला था।

हाल ही में धोनी रांची टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की जीत के बाद वो विराट कोहली की टीम से भी मिले थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को धोनी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो टेबल टेनिस खेलते हुए नजर आ रहे हैं।



आधे लोग जूते का फीता भी नहीं बांध पाते होंगे- शास्त्री

हाल ही में टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने उन लोगों की आलोचना की थी, जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर उन पर सवाल उठाये थे। रवि शास्त्री ने कहा कि, धोनी के खिलाफ बोलने वाले आधे लोग अपने जूतों के फीते भी सही नहीं बांध सकते। आप देखिए कि धोनी ने देश के लिए क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की हैं। लोग उनके संयास लेने की जल्दी में क्यों हैं? हो सकता है उनके पास बात करने के लिए कोई और टॉपिक नहीं होगा।



यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: बीबी अदालत में एक साथ सबकी क्लास लगाई जज फरहा ने

Shreya

Shreya

Next Story