×

IPL 2023 PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को दी जोरदार पटखनी, जानें हार के बड़े कारण

IPL 2023 PBKS vs MI: पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब की टीम ने मोहाली में 214 रन बनाएं। इसके जवाब में मुंबई ने 216 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 4 May 2023 9:07 AM GMT (Updated on: 4 May 2023 9:09 AM GMT)
IPL 2023 PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को दी जोरदार पटखनी, जानें हार के बड़े कारण
X
Punjab Kings vs Mumbai Indians (Photo: Social Media)

IPL 2023 Punjab Kings vs Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को मोहाली में खेले गए मैच में 6 विकेट से हरा दिया। पंजाब को 200 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी मैच में हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 214 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने 18.5 ओवरों में 216 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में पंजाब की हार के कई कारण रहे है।

पंजाब किंग्स का मैच में प्रदर्शन

पंजाब किंग्स ने 20 ओवरों में लिविंगस्टोन के 42 गेंदों में नाबाद 82 रन की पारी के बदौलत 214 रन बनाए। जबकि जितेश शर्मा ने नाबाद 49 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। इसके जवाब में मुंबई ने 18.5 ओवरों में 216 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब की हार का जिम्मेदार टीम का गेंदबाजी अटैक रहा और अर्शदीप सिंह ने 3.5 ओवरों में 66 रन लुटाएं, जबकि सैम करन ने 3 ओवरों में 41 रन लुटाए। राहुल चाहर ने 3 ओवरों में 30 रन दिए। तो वही हरप्रीत बरार ने 2 ओवरों में 21 रन खर्च किए।

मुंबई इंडियंस का मैच में प्रदर्शन

मुंबई के लिए ईशान किशन और कैमरून ग्रीन के बीच 33 गेंदों में 54 रनों की साझेदारी हुई। जिसमें ईशान ने 26 रन और ग्रीन ने 23 रनों का योगदान दिया। इस के बाद सूर्या और ईशान के बीच 55 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी हुई। सूर्या ने 66 रनों बनाए और ईशान ने 48 रनों का योगदान दिया। इस मैच के अंत में टिम डेविड और तिलक वर्मा के बीच 38 रनों की साझेदारी हुई। इस प्रकार ये मैच मुंबई ने जीत दर्ज की। आपको बता दें कि पॉइंट्स टेबल में मुंबई छठे नंबर पर मौजूद है। उसने 9 में से 5 मैच जीते हैं।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Next Story