×

Najam Sethi PCB: एशिया कप से पहले पीसीबी में मचा घमासान, नजम सेठी ने 6 महीने में छोड़ा अध्यक्ष पद

Najam Sethi PCB: पाकिस्तान क्रिकेट टीम हो या उनका क्रिकेट बोर्ड दोनों ही हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। कुछ ही समय पहले इमरान खान की सरकार के तख्ता पलट के बाद पहले अफरीदी को अंतरिम अध्यक्ष पद हेतु नियुक्त किया था। उसके बाद नजम सेठी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

Suryakant Soni
Published on: 20 Jun 2023 8:02 AM GMT
Najam Sethi PCB: एशिया कप से पहले पीसीबी में मचा घमासान, नजम सेठी ने 6 महीने में छोड़ा अध्यक्ष पद
X
Najam Sethi PCB (Pic Credit: Google Image)

Najam Sethi PCB: पाकिस्तान क्रिकेट टीम हो या उनका क्रिकेट बोर्ड दोनों ही हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। कुछ ही समय पहले इमरान खान की सरकार के तख्ता पलट के बाद पहले अफरीदी को अंतरिम अध्यक्ष पद हेतु नियुक्त किया था। उसके बाद नजम सेठी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। उसके बाद एशिया कप को लेकर अपने ही देश में निशाने पर आए पीसीबी अध्यक्ष को इस्तीफा देना पड़ा हैं। इसके पीछे की वजह तो खुलकर सामने नहीं आई हैं। लेकिन माना जा रहा हैं कि बोर्ड में गुटबाज़ी के चलते उनको यह पद छोड़ना पड़ा हैं।

सिर्फ 6 महीने ही रहे इस पद पर:

बता दें नजम सेठी इस पद पर सिर्फ 6 महीने ही निकाल पाए। अब उन्होंने एशिया कप से पहले एक बार फिर इस्तीफा देकर इस अंतर्कलह को जग जाहिर कर दिया। ऐसे में सवाल हैं कि इतने बड़े टूर्नामेंट से पहले पीसीबी के अध्यक्ष पद के इस्तीफे का असर टीम के चयन और मैनेजमेंट पर भी पड़ेगा। बता दें २१ जून को उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला था। माना जा रहा था कि एक बार फिर वो ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किये जाएंगे। लेकिन अब ऐसा नहीं हुआ और उनके पद छोड़कर नए विवाद को जन्म दे दिया हैं।

आसिफ जरदारी और शहबाज शरीफ की लड़ाई पड़ी भारी?

बता दें पीसीबी के नए अध्यक्ष का एलान जल्द ही होने जा रहा हैं। पीसीबी में नजम सेठी की अच्छी पकड़ थी। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक ट्वीट कर अपनी उम्मीदवारी पर विराम लगा दिया। उन्होंने ट्वीट के जरिये अपने इस्तीफे के कारणों का भी जिक्र किया। नजम सेठी ने ट्वीट कर लिखा कि ''सभी को सलाम! मैं आसिफ जरदारी और शहबाज शरीफ के बीच विवाद का कारण नहीं बनना चाहता। इस तरह वातावरण पीसीबी के लिए अच्छा नहीं है। इन कंडीशन में मैं पीसीबी अध्यक्ष पद का उम्मीदवार नहीं बन सकता हूं।''

हाल ही में अफरीदी ने भी साधा था सेठी पर निशाना...

कुछ ही दिन पहले शाहिद अफरीदी ने भी नजम सेठी पर विश्वकप में अहमदाबाद की पिच पर मैच को लेकर अपने अध्यक्ष पर निशाना साधा था। उनके अलावा कई और पूर्व क्रिकेटर को उनकी कार्यशैली पसंद नहीं आ रही थी। ऐसे में अब उन्होंने पद से इस्तीफा देकर इस विवाद को और बढ़ा दिया। अब सवाल है कि आखिर कौन होगा पीसीबी का नया अध्यक्ष...?

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story