×

पद्म पुरस्कारों का ऐलान: विराट, साक्षी के साथ गुमनामी में काम करने वालों को भी मिलेगा पुरस्कार

sujeetkumar
Published on: 25 Jan 2017 12:25 PM GMT
पद्म पुरस्कारों का ऐलान: विराट, साक्षी के साथ गुमनामी में काम करने वालों को भी मिलेगा पुरस्कार
X

नई दिल्ली: सरकार ने बुधवार (25 जनवरी) को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। जिसमें पद्मश्री हासिल करने वाले प्रमुख लोगों में कप्तान विराट कोहली, साक्षी मलिक, दीपा कर्माकर, विकास गोवाड, बॉलीवुड से अनुराधा पौडवाल, कैलाश खेर और संजीव कपूर जैसी हस्तियां शामिल है। इनके साथ ही सामाजिक कार्यों के लिए नेपाल की अनुराधा कोइराला को पद्मश्री और डॉ. नपुसकर को सफाई के लिए पद्मश्री से नवाजा जाएगा। इन सभी को 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस को भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें मिलगा पद्म विभूषण

शरद पवार, मुरली मनोहर जोशी, सुंदरलाल पटवा (मरणोपरांत), पीए संगमा (मरणोपरांत), सद्गुरु जग्गी वासुदेव, उदिपि रामचंद्रराव और जे. येशुदास को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा ।

इन्हें नवाजा जाएगा पद्म भूषण से

पद्म भूषण के लिए विश्व मोहन भट्ट, प्रोफेसर देवी प्रसाद द्विवेदी (साहित्य), टी उडवाडिया (चिकित्सा), रत्न सुंदर महाराज (अध्यात्मवाद), निरंजन नंदा सरस्वती (योग), राजकुमारी महाचक्री (साहित्य एवं शिक्षा) और रामास्वामी (पत्रकार) का नाम शामिल हैं।

इन्हें मिलेगा पद्मश्री

इस साल पद्मश्री हासिल करने वाले में विराट कोहली, साक्षी मलिक, दीपा कर्माकर, विकास गोवाड, बॉलीवुड से अनुराधा पौडवाल, कैलाश खेर और संजीव कपूर शामिल हैं। इसके साथ ही नेपाल की अनुराधा कोइराला को सामाजिक कार्य के लिए पद्मश्री, डॉ नपुसकर को सफाई के लिए पद्मश्री दिया जाएगा। इसके अलावा थंगावेलु, अशोक कुमार भट्टाचार्य और प्रोफेसर हरिकृष्ण सिंह को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

आगे की स्लाइड में पद्मश्री से सम्मानित की गई हस्तियों के नाम...

एमरात खान, म्यूजिक, पश्चिम बंगाल

टीके मूर्ति, म्यूजिक, तमिलनाडु

चेमनचारी के नायर, केरल, डांसर

बसंती विष्ट, उत्तराखंड, डांसर

साधु मेहर, ओडिशा, एक्टर

बाओ देवी, पेंटर, बिहार

एल बीरेंद्र कुमार सिंह, म्यूजिक, मण‍िपुर

तिलक गिताई, जयपुर, पेंटर

कैलाश खेर, सिंगर

मुकुंद नायक, सिंगर, झारखंड

सुकरी बोम्मागौडा, कर्नाटक

अनुराधा पौडवाल, सिंगर

वेरेप्पा नबा लिन, थिएटर आर्टिस्ट

टीके विश्वनाथन, पूर्व कानून सचिव

कंवल सिब्बल, पूर्व विदेश सचिव

प्रोफेसर जी वेंकट सुबैया, कर्नाटक

अक्कितम, साहित्य, केरल

अली अहमद, साहित्य

बिरखा बहादुर, लिम्बो मुरिंगला, साहित्य, सिक्किम

नरेंद्र कोहली, हिंदी साहित्य

भावना सोमैया, पत्रकार

काशीनाथ पंडित, साहित्य, कश्मीर

प्रोफेसर हरिकृष्ण सिंह, चंडीगढ़

डॉ. मुकुट मिन्ज, झारखंड

संजीव कपूर, शेफ

अशोक कुमार भट्टाचार्य, आर्कियोलॉजिस्ट

एचआर शाह, पत्रकार, एनआरआई

अनुराधा कोइराला, सामाजिक कार्य, नेपाल

डॉ. मपुस्कर, सामाजिक कार्य, महाराष्ट्र

करीमुल हक, पश्चमि बंगाल

एम थंगावेलु, तमिलनाडु

विराट कोहली, खेल

साक्षी मलिक, खेल

दीपा कर्माकर, खेल

विकास गौड़ा, खेल

सृजेश, खेल

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story