×

PAK में धोनी की तारीफ में कसीदे पढ़ती है यह मॉडल, जानें कैसे बनी थी फैन?

By
Published on: 19 Oct 2016 8:56 AM GMT
PAK में धोनी की तारीफ में कसीदे पढ़ती है यह मॉडल, जानें कैसे बनी थी फैन?
X

mathira khan

मुंबई: एक तरफ जहां सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बॉलीवुड में पाकिस्तानी स्टार्स के काम को बैन करने की मांग की जा रही है, वहीं आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान की एक खूबसूरत मॉडल इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की काफी बड़ी दीवानी है। वह इस क्रिकेटर पर पूरी तरह से फ़िदा हैं। जी हां, पाकिस्तान की मॉडल मथिरा खान धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं।

इस मॉडल का नाम है पाकिस्तान की एक मॉडल टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी पर फिदा हैं। ऐसा नहीं है कि मथिरा खान धोनी के अच्छे बैट्समैन होने की वजह उनकी फैन हैं। बल्कि इसके पीछे एक इंट्रेस्टिंग कहानी है, जिसे खुद मथिरा खान ने एक इंटरव्यू में बताया था।

आगे की स्लाइड में जानिए क्यों हैं माथिरा धोनी की इतनी बड़ी दीवानी

dhoni

पाकिस्तानी मॉडल मथिरा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि धोनी का फैन बनने के पीछे एक काफी खूबसूरत याद जुड़ी हुई है। बता दें कि मथिरा के इस इंसिडेंट ने एक ओर जहां धोनी की दरियादिली का राज खोला, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के बुरे बर्ताव की भी पोल खोल कर रख दी। मथिरा का कहना है कि जब एक बार पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने उन्हें फटकार लगा दी थी, तब क्रिकेटर माही की सहानुभूति ने उन्हें सहारा दिया था।

मथिरा के अनुसार जब वह 15 साल की थी, तब एक बार इंडियन क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। उन्होंने बताया कि एक शाम वह जिस होटल में डिनर कर रही थी, उसी होटल में इंडियन और पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी डिनर के लिए पहुंचे।

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या कहा मथिरा ने

dhoni2

इसके आगे मथिरा ने बताया था कि जब उन्होंने अपने स्टार क्रिकेटर्स को देखा, तो वह खुद को रोक नहीं पाई और दौड़कर ऑटोग्राफ लेने पहुंच गई। मथिरा को पाक क्रिकेटर्स ने ऑटोग्राफ तो दे दिया, लेकिन उन पर नाराज हो गए। उन्होंने मथिरा को डांटते हुए कहा कि इस लड़की को जरा भी तमीज नहीं है। खाने के टाइम तो डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए। उस टाइम मथिरा ने खुद को काफी अपमानित महसूस किया उस टाइम वह जोर-जोर से रोना चाहती थी। लेकिन तभी धोनी ने मथिरा से कुछ ऐसा कह दिया कि वह बस उन्हें देखती रह गई।

आगे की स्लाइड में जानिए ऐसा क्या कहा था धोनी ने मथिरा से

mathira

दुखी मथिरा को देखकर इंडियन क्रिकेट टीम के एक क्रिकेटर ने उन्हें बुलाकर कहा कि हम लोग भी क्रिकेटर हैं। आप यहां आकर ऑटोग्राफ ले लो। बाद में पता चला कि वो इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी थे। तब से मथिरा उनकी दीवानी हो गई। आगे मथिरा ने बताया कि धोनी ने ना सिर्फ मुझे ऑटोग्राफ दिया बल्कि कुछ देर बैठकर रिलैक्स होने के लिए भी कहा।

स्पोर्ट्स प्रजेंटर मथिरा अक्सर अपने शो और चैट में धोनी की तारीफ के कसीदे पढ़ती दिखाई देती हैं। इतना ही नहीं मथिरा धोनी के खेल तकनीक और उनके नेचर की पैरवी करने को लेकर पाकिस्तान में सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Next Story