×

प्रणॉय ने छलांग लगाकर हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय ने गुरुवार को जारी रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है।प्रणॉय एक स्थान की छलांग के साथ अब

Anoop Ojha
Published on: 17 Nov 2017 6:37 AM GMT
प्रणॉय ने छलांग लगाकर हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग
X
प्रणॉय ने छलांग लगाकर हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

फुजोहु (चीन): भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय ने गुरुवार को जारी रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है।प्रणॉय एक स्थान की छलांग के साथ अब 10वें स्थान पर आ गए हैं। उनके 53,285 अंक हो गए हैं जबकि भारत के ही किदाम्बी श्रीकांत दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें...बैडमिंटन : प्रणॉय ने जीता सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खिताब

हालांकि बी.साई प्रणीत (16वें) समीर वर्मा (21वें) और अजय जयराम (23वें) को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है।महिला एकल में ओलम्पिक पदक विजेता पी.वी सिंधू और सायना नेहवाल क्रमश: दूसरे और 11वें स्थान पर बनी हुई हैं।

--आईएएनएस

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story