×

किसानों के समर्थन में आया ये भारतीय क्रिकेटर, कही इतनी बड़ी बात

किसानों के समर्थन में उतरे भारतीय क्रिकेटर मनदीप सिंह ने किसानों के साथ बिताएं वक्त को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, “वाहेगुरु मेहर कारी! सब जल्दी ठीक होवे।” आपको बताते चले कि किसानों के समर्थन में पहले भी कई भारतीय मूल के खिलाड़ी आए है।

Newstrack
Published on: 9 Dec 2020 7:11 AM GMT
किसानों के समर्थन में आया ये भारतीय क्रिकेटर, कही इतनी बड़ी बात
X
किसानों के समर्थन में आया ये भारतीय क्रिकेटर, कही इतनी बड़ी बात

नई दिल्ली: कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के सड़क पर उतरे पंजाब और हरियाणा के किसानों के समर्थन में राजनीतिक पार्टियों से लेकर ट्रेड यूनियन तक का साभ मिल रहा हैं। किसानों के इस आंदोलन में अब पंजाब की रणजी टीम के कप्तान और IPL में किंग्स इलेवन पंजाब KXIP के खिलाड़ी मनदीप सिंह जुड़ चुके है। इस आंदोलन से जुड़ने के बाद मनदीप पहले एक्टिव क्रिकेटर बन गए हैं, जो इस आंदोलन का समर्थन कर रहे है। बता दें कि किसानों का साथ देने के लिए मनदीप सिंह दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे और किसान आंदोलन में भाग लेते हुए किसानों के सात समय व्यतीत किया।

भारतीय क्रिकेटर मनदीप ने किया किसानों को सपोर्ट

पंजाब की रणजी टीम के कप्तान मनदीप सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा, ''मैं उन सभी वरिष्ठ नागरिकों को अपना समर्थन दिखाने के लिए वहां गया, जो इस ठिठुरा देने ठंड में शांति से बैठकर अपना विरोध जता रहे हैं।'' किसान आंदोलन से जुड़ने के बाद मनदीप सिंह पंजाब की हाई प्रोफाइल हस्तियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: सदमे में ये दिग्गज क्रिकेटर: पिता का हुआ निधन, इस बीमारी से थे पीड़ित

मनदीप ने इंस्टा पर शेयर की फोटो

किसानों के समर्थन में उतरे भारतीय क्रिकेटर मनदीप सिंह ने किसानों के साथ बिताएं वक्त को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, “वाहेगुरु मेहर कारी! सब जल्दी ठीक होवे।” आपको बताते चले कि किसानों के समर्थन में पहले भी कई भारतीय मूल के खिलाड़ी आए है। इस कड़ी में भारतीय मूल के प्रो- रेसलर जिंदर महल, सुनील सिंह और समीर सिंह ने भी भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया है।

MANDEEP SINGH

पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल ने इस आंदोलन

वहीं, पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन जिंदर महल ने इस आंदोलन की एक तस्वीर शेयर कर लिखा था, "भारत में अभी 250 मिलियन से अधिक मजबूत विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन है। मैं पंजाबी किसानों के साथ खड़ा हूं, जो अपने परिवारों को प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी आवाज को सुनने की जरूरत है, और शांतिपूर्ण तरीके से। दुनिया भर में हो रहे कई अन्य विरोधों ने एकजुटता दिखाते हुए, सभी को अपना समर्थन दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया, इस मुद्दे को नजरअंदाज किया जाना बहुत बड़ा है।"

जिंदर महल

यब भी पढ़ें... ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका, मैच से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी

पंजाब के इन खिलाड़ियों ने पुरस्कार वापस करने का लिया निर्णय

बता दें कि इस आंदोलन में किसान को मनदीप से पहले बॉक्सर विजेंदर सिंह का भी समर्थन मिला था। वहीं, पंजाब के ऐसे भी खिलाड़ी है, जिन्हें बड़े-बड़े राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है, वो लोगों अपना पुरस्कार वापस करने का फैसला किया है। बता दें कि पंजाब के मुक्केबाजों कौर सिंह, गुरबख्श सिंह संधू और जयपाल सिंह ने पहले अपने पदम श्री, द्रोणाचार्य पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार को वापस करने का निर्णय लिया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story