×

वर्ल्ड कप 2019: धोनी के लिए ये खास चीज करना चाहते हैं रोहित शर्मा

Manali Rastogi
Published on: 10 July 2019 9:02 AM GMT
वर्ल्ड कप 2019: धोनी के लिए ये खास चीज करना चाहते हैं रोहित शर्मा
X
वर्ल्ड कप 2019: धोनी के लिए ये खास चीज करना चाहते हैं रोहित शर्मा

मैनचेस्टर: वर्ल्ड कप 2019 अब अपने अंतिम चरण पर है। जहां न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में जगह बनाने की जंग जारी तो वहीं ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने एक इच्छा जाहिर की है। वो महेंद्र सिंह धोनी के लिए कुछ खास करना चाहते हैं। यह तो सब जानते हैं कि इंडियन क्रिकेट टीम के लिए धोनी एक खास जगह रखते हैं, जबकि कुछ लोग उनकी जमकर आलोचना भी करते हैं।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2019: फील्ड पर चहल को विराट कोहली ने इसलिए दी गाली, VIDEO वायरल

इन सबके बीच रोहित शर्मा चाहते हैं कि वो धोनी के लिए वर्ल्ड कप 2019 जीतें। इस बात का खुलासा धोनी के बचपन के कोच दिनेश लाड ने किया है। उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा एमएस धोनी के लिए इस वर्ल्ड कप को जीतना चाहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह धोनी का आखिरी वर्ल्ड कप है और रोहित को ओपनिंग के लिए धोनी ने प्रमोट किया था।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2019: …जब महेंद्र सिंह धोनी पर भड़के कप्तान विराट कोहली

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को यहां बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। तब न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में पांच विकेट पर 211 रन बनाये थे। बारिश के व्यवधान के समय रोस टेलर 67 और टॉम लैथम तीन रन पर खेल रहे थे। इससे पहले न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने 67 रन बनाये थे। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story