×

कोरोना संकट: सचिन का बड़ा फैसला, इस वजह से नहीं मनाएंगे जन्मदिन

देश कोरोना सकंट से जूझ रहा है। हर कोई अपने तरीके से मदद को आगे आ रहा है। कोरोना की लड़ाई में आम और खास सभी अपने तरीके से मदद कर  रहे हैं। इस कड़ी में क्रिकेट के भगवान सचिन भी पीछे नहीं है। सचिन भारत ही नहीं, वर्ल्ड के फेवरेट क्रिकेटर है। वो शुक्रवार 24 अप्रैल को 47 साल के हो जाएंगे।

suman
Published on: 22 April 2020 5:17 PM GMT
कोरोना संकट: सचिन का बड़ा फैसला, इस वजह से नहीं मनाएंगे जन्मदिन
X

नई दिल्ली : देश कोरोना सकंट से जूझ रहा है। हर कोई अपने तरीके से मदद को आगे आ रहा है। कोरोना की लड़ाई में आम और खास सभी अपने तरीके से मदद कर रहे हैं। इस कड़ी में क्रिकेट के भगवान सचिन भी पीछे नहीं है। सचिन भारत ही नहीं, वर्ल्ड के फेवरेट क्रिकेटर है। वो शुक्रवार 24 अप्रैल को 47 साल के हो जाएंगे।

यह पढ़ें....सभ्य लोगों के इस खेल को इस काम से लग गया था काला दाग

सचिन अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने फैसला किया है वो अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे।उन्होंने ये फैसला कोविड 19 महामारी में फ्रंटफुट पर लड़ रहे वॉरियर्स के सम्मान में लिया है। सचिन का ये कदम सराहनीय है क्योंकि कोरोना महामारी जैसी आपदा के खिलाफ सबसे आगे रहकर लड़ने वाले वॉरियर्स जैसे डॉक्टर, पुलिस ये सब लगातार देश के लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। सचिन का मानना है कि इस महामारी से लड़ने में चिकित्सकों, नर्सों, चिकित्सा सहायकों, पुलिसकर्मियों, सैनिकों को आभार व्यक्त करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। इसलिए वो अपना जन्मदिन न मनाकर उनको धन्यवाद करेंगे।

यह पढ़ें....साक्षी लॉकडाउन में तूने ये क्या किया, क्यों काट लिया धोनी का अंगूठा

सचिन तेंदुलकर ने इस महामारी से लड़ने के लिए 50 लाख रुपये का दान दिया हैं। वह अन्य तरह के कई राहत कार्यों से भी जुड़े हुए हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट व वनडे खेलने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में कामयाबियां हासिल की हैं जो शायद ही किसी क्रिकेटर को अब तक मिली है। सचिन क्रिकेट की दुनिया में मिसाल हैं और वो कई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1486 नए केस आए हैं और 49 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोरोना संक्रमितों के कुल मामले बढ़कर 20,471 हो गए हैं। इनमें 15859 सक्रिय केस हैं जबकि 3959 लोगों का इलाज कर ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से घर भेजा जा चुका है। अब तक 652 लोगों की मौत हो चुकी है।

suman

suman

Next Story