×

ओलिंपिक में इंडिया को पहला पदक दिलाने वाली साक्षी को बॉलीवुड स्टार्स ने दी बधाई

By
Published on: 18 Aug 2016 7:50 AM GMT
ओलिंपिक में इंडिया को पहला पदक दिलाने वाली साक्षी को बॉलीवुड स्टार्स ने दी बधाई
X

मुंबई: रियो ओलिंपिक 2016 में इंडिया को पहला पदक हरियाणा की महिला पहलवान साक्षी मलिक ने दिलवा दिया है। इस बार ओलिंपिक में इंडिया को कोई पदक न मिलने के वजह से काफी निराशा छाई हुई थी। लेकिन जैसे ही महिला पहलवान साक्षी ने ओलंपिक में किर्गिस्तान की ऐसुलू ताइनीबेकोवा को हराकर कांस्य पदक हासिल किया, उनके लिए चारों ओर से बधाई संदेश आने शुरू हो गए हैं।

इंडिया की बेटी साक्षी की इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में ख़ुशी का माहौल है। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स ने भी बधाई दी है।

इस मौके पर अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, करन जौहर और अदिति राव हैदरी जैसे तमाम स्टार्स ने ट्वीट कर बधाई दी।

Next Story