×

अजहर के बेटे से दिसंबर में ​होगी सानिया मिर्जा के बहन की शादी

बताते चलें कि सानिया मिर्जा की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुई थी। दोनों ने 2010 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। पिछले साल अक्टूबर में सानिया ने बेटे को जन्म दिया था।

Shivakant Shukla
Published on: 20 July 2023 10:38 AM GMT
अजहर के बेटे से दिसंबर में ​होगी सानिया मिर्जा के बहन की शादी
X

नई दिल्ली: भारत की स्टार टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा और मोहम्मद अजरुद्दीन के बेटे की शादी दिसंबर में होनी है। अस बात की पुष्टि खुद सानिया मिर्जा ने किया है।

बता दें कि पिछले काफी समय से असद और अनम के साथ होने की खबरें आ रही थीं। अनम अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन के घर की बहू बनेंगी।

सानिया मिर्ज़ा

ये भी पढ़ें— शेख हसीना की हसीन-यात्रा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सानिया मिर्जा ने कहा कि 'हम पेरिस में अनम की बैचलरेट करके वापस लौटे हैं और हम सभी बहुत एक्साइटेड हैं।' कुछ समय पहले अनम मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके पीछे 'Bride To Be' (दुल्हन बनने वाली) लिखा था। इस तरह से सानिया के बाद अब उनकी बहन भी क्रिकेट फैमिली में शादी करके जाएंगी।

ये भी पढ़ें— इमरान कंगाल, सेना मालामाल

बताते चलें कि सानिया मिर्जा की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुई थी। दोनों ने 2010 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। पिछले साल अक्टूबर में सानिया ने बेटे को जन्म दिया था। सानिया और शोएब के बेटे का नाम इजहान मिर्जा मलिक है। सानिया ने इजहान के जन्म के कुछ महीने बाद से अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू किया और एक बार फिर वो टेनिस कोर्ट पर वापसी करने के लिए तैयार हो चुकी हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story