×

क्रिकेट स्टेडियम में सांप घुसने मचा हड़कंप, भागे खिलाड़ी, देखिए VIDEO

विजयवाड़ा में विदर्भ और आंध्र प्रदेश के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों की बाल बाल जान बच गई। दरअसल सोमवार को विदर्भ और आंध्र प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी मैच हो रहा था इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अचानक खेल रोकना पड़ा। दरअसल खेल मैदान पर सांप रेंगता हुआ पहुंच गया।

Dharmendra kumar
Published on: 9 Dec 2019 10:19 AM GMT
क्रिकेट स्टेडियम में सांप घुसने मचा हड़कंप, भागे खिलाड़ी, देखिए VIDEO
X

नई दिल्ली: विजयवाड़ा में विदर्भ और आंध्र प्रदेश के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों की बाल बाल जान बच गई। दरअसल सोमवार को विदर्भ और आंध्र प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी मैच हो रहा था इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अचानक खेल रोकना पड़ा। दरअसल खेल मैदान पर सांप रेंगता हुआ पहुंच गया।

विदर्भ के कप्तान फैज फजल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। खिलाड़ी जैसे मैदान पर पहुंचे और खेल शुरू होने जा रहा था तभी सांप आ गया और मैच रोक दिया गया। सांप के अचानक मैदान में घुसने की वजह से हड़कंप मैच गया। सांप की वजह से खेल का काफी देर तक रोकना पड़ा और सांप को बाहर निकालने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें...नागरिकता बिल पर लोकसभा में संग्राम, शाह बोले- कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश को बांटा



ग्राउंड स्टाफ के सभी सदस्य सांप को भगाने लगे। बता दें कि यह मैदान पहाड़ों के बीच में स्थित है और शायद इसी वजह से सांप मैच के दौरान मैदान पर आ गया। बीसीसीआई डोमेस्टिक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें मैदान पर एक सांप रेंगता दिख रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि मैदान से उसे बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें...फांसी की डेट: निर्भया के दोषियों को इस दिन लटकाया जाएगा सूली पर

बीसीसीआई डोमैस्टिक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो क्लिप पोस्ट की गई है जिसमें मैदान पर एक सांप रेंगता दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि मैदान से उसे बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें...योगी कैबिनेट ने 33 अहम फैसलों को दी मंजूरी, फास्ट ट्रैक कोर्ट समेत किए ये बड़े ऐलान

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मैच के दौरान सांप को मैदान पर आया हो। इससे पहले 2015-2016 में बंगाल और विदर्भ के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान भी चार फीट लंबे सांप को मैदान पर आ गया है। आंध्र प्रदेश और विदर्भ के बीच इस सीजन में खेले जा रहे मुकाबले में यह वाकया उस समय हुआ, जब आंध्र प्रदेश की टीम ने 20 ओवर में 47 रन बना लिए थे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story