×

विजय अमृतराज ने टेनिस में दिलाई भारत को पहचान, जानिए उनके बारे में ये रोचक तथ्‍य

विश्व टेनिस में भारत का प्रतिनिधित्व विजय अमृतराज ने पहली बार किया था। टेनिस के साथ ही उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने विजय अमृतराज को अपना शांतिदूत भी नियुक्त किया था।

Newstrack
Published on: 14 Dec 2020 6:43 AM GMT
विजय अमृतराज ने टेनिस में दिलाई भारत को पहचान, जानिए उनके बारे में ये रोचक तथ्‍य
X
भारत के प्रसिद्ध पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह 14 दिसंबर, 1953 को तमिलनाडु के चेन्नई में जन्मे थे।

लखनऊ: भारत के प्रसिद्ध पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह 14 दिसंबर, 1953 को तमिलनाडु के चेन्नई में जन्मे थे। उनके पिता का नाम रॉबर्ट अमृतराज और और मां का नाम मैगी था। विजय के दो छोटे भाई आनंद और अशोक अमृतराज भी टेनिस खेलते थे। उनका बेटे प्रकाश अमृतराज भी भारत के लिए टेनिस खेलते हैं।

विश्व टेनिस में भारत का प्रतिनिधित्व विजय अमृतराज ने पहली बार किया था। टेनिस के साथ ही उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने विजय अमृतराज को अपना शांतिदूत भी नियुक्त किया था। महान टेनिस खिलाड़ी के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी दिलचस्प बाते बताते हैं।

बचपन में रहते थे बीमार

10 साल की उम्र में विजय अमृतराज बहुत बीमार रहा करते थे। विजय सिर्फ दस मीटर दौड़ने के बाद थक जाते थे। विजय का सपना था कि डॉक्टर बनें और गरीबों की सेवा करें। वह उस समय सोचते थे कि वह यही काम कर सकते हैं। कुछ समय बाद विजय ने बीमारी पर विजय पा ली। इसके बाद उन्होंने टेनिस में भारत का नाम ऊंचा किया। 1970 के दशक में विजय अमृतराज ने टेनिस मेम भारत को पहचान दिलाई। उन्होंने वर्ष 1973 में विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद लोग विजय अमृतराज का दीवाना हो गए।

Vijay Amritraj

ये भी पढ़ें...इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने अपनी गर्लफ्रेंड से की शादी, नाम जानकर चौंक जाएंगे

1970 में खेला पहला ग्रांपी

विजय अमृतराज ने पहला ग्रांप्री 1970 में खेला। विजय साल 1973 में वे विंबलडन और यू.एस. ओपन के क्वॉर्टर फाइनल तक पहुंच गए, लेकिन वह यान कोडेस और केन रोजवैल जैसे दिग्गज से हार गए। साल 1976 के विंबलडन में विजय और उनके भाई आनंद अमृतराज सेमीफाइनल में पहुंच गए थे। विजय को खेल के दौरान कई उपलब्धियां मिलीं। उन्होंने कुल 16 सिंगल्स और 13 डबल्स खिताब जीते थे। लोग विजय को डेविस कप टूर्नामेंट का हीरो कहते थे। जाता था। विजय ने कई विश्व प्रसिद्ध दिग्गज टेनिस खिलाड़ियों को मात दी थी।

ये भी पढ़ें...विराट कोहली की लग्जरी कार जब्त! इसलिए हुई कार्रवाई, वजह जानकर चौंक जाएंगे

पद्मश्री से किया गया है सम्मानित

विजय अमृतराज को टेनिस में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री से नवाजा गया है। उनको यह सम्मान 1983 में दिया गया था।

ये भी पढ़ें..

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story