×

सौरव गांगुली को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

sujeetkumar
Published on: 10 Jan 2017 6:47 AM GMT
सौरव गांगुली को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
X

कोलकाता: टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और कैब के अध्‍यक्ष सौरव गांगुली और उनका परिवार इन दीनों डरा के साएं में है। क्योंकि गांगुली को किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। सोमवार देर रात उन्होंने बताया की उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक लेटर भेजकर जान से मारने की धमकी दी है।

क्या है मामला ?

रिपोर्टों के मुताबिक सौरव गांगुली ने बताया कि उन्हें बीते 5 जनवरी को सुबह के समय घर के बाहर एक लेटर मिला था। जिसमें धमकी की बात लिखी थी। लेटर में कहा गया कि 19 जनवरी को पश्चिम मेदिनीपुर के विद्यासागर यूनिवर्सिटी में होने वाले खेल के कार्यक्रम में वह शामिल होंगे, तो वह वापस नहीं लौट पाएंगे।

घबराए गांगुली ने पुलिस को बताया

धमकी की खबर से घबराए गांगुली ने इस बाद की जानकारी कोलकाता पुलिस के आयुक्त को दी है। साथ ही कार्यक्रम के आयोजकों को भी इस बात की जानकारी दी गई है। गांगुली ने अभी तक यह तय नहीं किया है, कि वह 19 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story