WTC Final में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, अब कोई चोकर्स नहीं बुलाएगा...

WTC Final SA vs AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता है। दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस मैच में एडेन मारक्रम ने शानदार शतक लगाया टीम की जीत तक पहुंचाया।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 14 Jun 2025 5:46 PM IST (Updated on: 14 Jun 2025 6:05 PM IST)
WTC Final SA vs AUS
X

WTC Final SA vs AUS (Photo: Social Media)

WTC Final SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मैच खेला गया। उस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। इस हार से ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने से चूक गई। दिग्गज बल्लेबाज एडेन मारक्रम की शतकीय पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने अपने उपर लगे चोकर्स के टैग को हटाया। दक्षिण अफ्रीका ने साल 1998 के बाद पहली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है।

टेंबा बावुमा ने लिया गेंदबाजी करने का फैसला

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनके लिए मैच में एक सही निर्णय साबित हुआ। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ और वेबस्टर की पारी की मदद से 212 रन बनाए। इस दैरान स्मिथ ने कुल 66 और वेबस्टर ने 72 रन की पारी खेली। कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रलिया के खिलाफ पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट लिए। उन्होंने ख्वाजा, कैमरन, वेबस्टर, कमिंस और स्टार्क को आउट किया।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 207 रन बनाएं

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी पहली पारी में खराब रही। उसकी पारी 138 रन पर सिमट गई। उसमें बेंडिंग्हम ने सबसे अधिक 45 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 6 विकेट लिए। इसके अलावा मिचेल स्टार्क ने दो और जोस हेजलवुड ने एक विकेट लिया। इस प्रकार दक्षिण अफ्रीका की टीम 74 रन पीछे रह गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में 207 रन का लक्ष्य खड़ा किया। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य दिया।

अफ्रीका ने चौथे दिन 5 विकेट से जीत दर्ज की

इस पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ मिचेल स्टार्क 50 से अधिक रन बनाएं। दक्षिण अफ्रीका के लिए रबाडा ने 4 और एनगिडी ने 3 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने 282 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन जीत हासिल कर ली। एडेन मार्क्रम (136) और टेंबा बावुमा (66) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर अफ्रीका ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। तीसने दिन दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 69 रन चाहिए थे। चौथे दिन का खेल शुरू होने के 2 घंटे बाद ही टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ली।

1 / 9
Your Score0/ 9
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - prashantdixit916917@gmail.com

Reporter

Next Story