×

गावस्कर ने की धोनी की तारीफ, कहा- इस मामले में सचिन-विराट को भी छोड़ा पीछे

गावस्कर ने कहा कि दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भारत में लोकप्रियता सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ गई है।

Newstrack
Published on: 20 Sep 2020 5:36 AM GMT
गावस्कर ने की धोनी की तारीफ, कहा- इस मामले में सचिन-विराट को भी छोड़ा पीछे
X
गावस्कर ने कहा कि दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भारत में लोकप्रियता सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ गई है

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत के दिग्गज के बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। सुनील गावस्कर का मानना है कि भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता भारत में अब सबसे ज्यादा है। उनकी लोकप्रियता ने दुनिया के सबसे महान खिलाड़ी गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर और वर्तमान समय में दुनिया में अपना डंका बजवाने वाले विराट कोहली की लोकप्रियता को भी पीछे छोड़ दिया है। गौरतलब है कि धोनी अभी इसी वर्ष ही 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है।

धोनी की लोकप्रियता ने सचिन-कोहली को छोड़ा पीछे- गावस्कर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद धोनी आईपीएल 2020 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान में उतरे। धोनी इससे पहले अपना अंतिम मैच साल 2019 में विश्व कप में सेमीफाइनल खेला था। उसके बाद धोनी आईपीएल के इस पहले मैच में मैदान पर उतरे। लिटिल मास्टर गावस्कर ने आईपीएल के 13वें सीजन के इस उद्घाटन मैच से पहले कहा कि धोनी रांची से आये हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2020: दिल्ली-पंजाब में आज हाईवोल्टेज जंग, गेल और पंत का दिखेगा जलवा

Dhoni-Gavaskar गावस्कर ने की धोनी की तारीफ (फाइल फोटो)

जहां बहुत क्रिकेट संस्कृति नहीं है। इसलिए पूरा भारत उन्हें चाहता है। तेंदुलकर को चाहने वाले मुंबई और कोलकाता में तो कोहली को चाहने वाले दिल्ली और बेंगलुरू में अधिक मिलेंगे लेकिन धोनी के प्रशंसक पूरे भारत में हैं। गावस्कर भी आईपीएल में कमेंट्री के लिए दुबई में ही मौजूद हैं। जहां उन्होंने ये बात कही।

धोनी का शानदार कैरियर

MS Dhoni MS धोनी (फाइल फोटो)

गौरतलब है कि धोनी का अंतरराष्ट्रीय कैरियर काफी दमदार रहा है। धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के सभी खिताब अपने नाम किये हैं। धोनी ने भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कर, टी20 वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी तीनों ही अपनी कप्तानी में जीती हैं। वहीं धोनी एक बल्लेबाज के तौर पर भी कैरियर शानदार रहा है। वहीं धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। और दुनिया के सबसे चतुर और चालाक कप्तानों में से एक।

ये भी पढ़ें- Live: राज्यसभा में पेश हुआ कृषि विधेयक, बिल पास कराने के लिए राजनाथ मिला रहे फोन

एमएस धोनी ने बतौर कप्तान 332 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस दौरान धोनी के बल्ले से 11,207 रन निकले और उन्होंने 11 शतक और 71 अर्धशतक लगाए। धोनी ने भारत के लिए 200 वनडे मैच, 60 टेस्ट मैच और 72 टी20 मैचों में कप्तानी की है। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर में 8 बार आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर में शामिल हुए हैं। ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. एमएस धोनी साल 2008 से लेकर 2014 तक लगातार आईसीसी वनडे टीम में रहे थे और 2006 में भी उन्होंने इस टीम में जगह बनाई थी।

Newstrack

Newstrack

Next Story