×

महान क्रिकेटर की पत्नी को मिला धोखा, पार्टनर ने किया गलत इस्तेमाल

भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरती सहवाग ने दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है।

Vidushi Mishra
Published on: 13 July 2019 11:03 AM GMT
महान क्रिकेटर की पत्नी को मिला धोखा, पार्टनर ने किया गलत इस्तेमाल
X
Virendra sehwag

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरती सहवाग ने दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है।

यह भी देखें... 1 रात में टॉपलेस लड़कियों पर करोड़ों खर्च, जाने कौन हैं इंस्टाग्राम किंग

आरती सहवाग के आरोप के मुताबिक उनके नाम और दस्तखत का गलत इस्तेमाल करके साढ़े चार करोड़ रुपये का लोन लिया गया है।

आरती सहवाग के आरोप के मुताबिक उन्होंने दिल्ली के अशोक विहार में रोहित कक्कड़ नाम के शख्स के साथ पार्टनरशिप की।

इसके बाद रोहित कक्कड़ और उसके कुछ करीबियों ने आरती सहवाग की जानकारी के बिना एक दूसरी बिल्डर पर्म से संपर्क किया। इन लोगों ने उस फर्म को बताया कि आरती और वीरेंद्र सहवाग इनके साथ जुड़े हैं।

आरोप के मुताबिक नाम और दस्तखत का गलत इस्तेमाल उस फर्म से साढ़े चार करोड़ का लोन ले लिया गया। आरती सहवाग का कहना है कि जब वो रोहित कक्कड़ की फर्म में पार्टनर बनी थीं। तब उन्होंने तय किया था बिना उनकी इजाजत के कोई काम नहीं होगा।

यह भी देखें... बरेली: MLA की बेटी साक्षी मिश्रा से शादी करने वाले अजितेश के घर पुलिस तैनात

फिलहाल दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 420 में केस दर्ज कर लिया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story