×

क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का ये सितारा हो सकता है भाजपा में शामिल!

झारखंड में विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। चुनाव नजदीक आ रहे हैं और प्रदेश में अपनी मजबूती दर्ज कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर दांव लगा सकती है।

Vidushi Mishra
Published on: 8 July 2019 7:12 AM GMT
क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का ये सितारा हो सकता है भाजपा में शामिल!
X
dhoni bjp

नई दिल्ली : झारखंड में विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। चुनाव नजदीक आ रहे हैं और प्रदेश में अपनी मजबूती दर्ज कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर दांव लगा सकती है। खबर हैै कि भाजपा एमएस धोनी को यहां पर अपना चेहरा बना सकती है।

माही की प्रसिद्धि के चलते भाजपा को झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस जैसे अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों की तुलना में अच्छा खासा लाभ मिलेगा।

यह भी देखें... आगरा बस हादसा: मृतकों के मुआवजें कोे लेकर अखिलेश यादव ने कही ये बात

झारखंड विधानसभा चुनाव

वैसे तो झारखंड में विधानसभा चुनाव दिसंबर में होने हैं, लेकिन ऐसी चर्चाएं हैं कि यहां पर भी महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ अक्टूबर में ही चुनाव आयोजित करवाए जा सकते हैं। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व धोनी से संपर्क में है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि धोनी इस वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि लंदन में अपने संन्यास के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं कब संन्यास लूंगा।" लेकिन भाजपा को पूरी उम्मीद है कि जैसे ही माही क्रिकेट से संन्यास लेंगे, वह पार्टी की मदद जरूर करेंगे।

उन्होंने धोनी के पार्टी में शामिल होने की वजह के बारे में कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा राष्ट्रवाद में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा, "क्रिकेट विश्व कप के दौरान विकेट-कीपिंग ग्लव्स पर 'बलिदान' चिह्न को लेकर छिड़ा विवाद उनकी राष्ट्रवादी विचारधारा दिखाता है। भाजपा ही इकलौती ऐसी पार्टी है जहां पर धोनी बिना अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा को छेड़े, समाज के लिए कुछ कर सकते हैं।"

यह भी देखें... Happy BirthDay Sourav Ganguly: दादा का वो अंदाज जिसकी दुनिया दीवानी है

ध्यान रहे कि पिछले वर्ष 5 अगस्त को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय, दिल्ली राज्य इकाई अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ संयुक्त रूप से 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के अंतर्गत महेंद्र सिंह धोनी से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story