TRENDING TAGS :
Tokyo Olympics Day 1 Live: जापान ने परेड कर कार्यक्रम का किया समापन
Tokyo Olympics Day 1: टोक्यो ओलंपिक गेम्स आज से शुरू हो गया है।
मैरीकॉम और मनप्रीत (फोटो साभार- ट्विटर)
Tokyo Olympics Day 1: कोरोना वायरस के चलते इस बार ओलंपिक गेम का उद्घाटन समारोह बहुत भव्य नहीं रखा गया। भारत की तरफ से ओलंपिक उद्घाटन समारोह (Tokyo Olympics Games Opening Ceremony) में सिर्फ 18 खिलाड़ी ही शामिल हुए। महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल के ध्वज वाहक बने।
Live Updates
- 23 July 2021 7:29 PM IST
जापान ने परेड कर कार्यक्रम का किया समापन
मेजबान जापान ने ओपनिंग सेरेमनी में सबसे आखिरी में परेड कर इस कार्यक्रम का समापन कर दिया है।
- 23 July 2021 7:28 PM IST
टोक्यो ओलंपिक को रोकने के लिए विरोध प्रदर्शन
करीब 100 प्रदर्शनकारियों ने ओलंपिक के खिलाफ प्रदर्शन किया। दरअसल,उनका कहना है कि कोरोना संकट के बीच भी लोगों की जिंदगी से ज्यादा खेल को महत्व दिया जा रहा है। ऐसे में ओलंपिक पर तत्काल रोक लगाई जाए।
- 23 July 2021 5:56 PM IST
राष्ट्रीय ध्वज के साथ मनप्रीत और मैरीकॉम
बता दें कि मैरीकॉम और मनप्रीत सिंह ने टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में उद्घाटन समारोह में परेड में भारतीय दल की अगुवाई की।
तिरंगे के साथ मनप्रीत और मैरीकॉम (फोटो-ट्विटर)
- 23 July 2021 5:53 PM IST
ओलंपिक रिंग को बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय एथलीटों द्वारा लाए गए बीजों से उगाए गए पेड़ों से लकड़ियों का इस्तेमाल किया गया है। इन पेड़ों को तब लगाया गया था जब टोक्यो ने पिछली बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी की थी।
- 23 July 2021 5:51 PM IST
महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल के ध्वज वाहक बने।
- 23 July 2021 1:44 PM IST
तीरंदाजी का मेंस रैंकिंग राउंड खत्म
तीरंदाजी के मेंस रैंकिंग राउंड में भारतीय आर्चर्स का काफी खराब प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
प्रवीण जाधव- 31वें (656 अंक)
अतनु दास- 35वें (653 अंक)
तरुणदीप राय- 37वें (652 अंक)