Tokyo Olympics Day 1 Live: जापान ने परेड कर कार्यक्रम का किया समापन

Tokyo Olympics Day 1: टोक्यो ओलंपिक गेम्स आज से शुरू हो गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 23 July 2021 2:27 AM GMT (Updated on: 23 July 2021 2:03 PM GMT)

Tokyo Olympics Day 1: कोरोना वायरस के चलते इस बार ओलंपिक गेम का उद्घाटन समारोह बहुत भव्य नहीं रखा गया। भारत की तरफ से ओलंपिक उद्घाटन समारोह (Tokyo Olympics Games Opening Ceremony) में सिर्फ 18 खिलाड़ी ही शामिल हुए। महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल के ध्वज वाहक बने।

Live Updates

  • 23 July 2021 4:42 AM GMT

    अतनु 11वें (56वें), तरुणदीप 45वें (52) और प्रवीण 35वें (54वें) पर है, वहीं Muto 171 स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं। 

  • 23 July 2021 4:39 AM GMT

    4वें स्थान पर खिसके अतनु

    अतनु 10, 9, 9, 9, 9, और 8 शॉट के साथ 14वें स्थान पर खिसक गए। तरुणदीप-34वें (54), प्रवीण-38वें (55)। वही Muto शीर्ष स्थान पर हैं।

  • 23 July 2021 4:33 AM GMT

    अतनु दास ने की शानदार शुरुआत

    अतनु ने 58 अंकों (पांचवें स्थान) के साथ शानदार शुरुआत की है। वहीं तरुणदीप 31वें (55वें), प्रवीण 40वें (54वें) हैं। मेटे और जापानी हिरोकी मुटो 59 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।


  • 23 July 2021 4:27 AM GMT

    Aarchery मेंस रैंकिंग इवेंट स्टार्ट

    टोक्यो ओलंपिक गेम्स में तीरंदाजी का वुमेंस रैंकिंग इवेंट के बाद मेंस रैंकिंग इवेंट का राउंड शुरू हो गया है। भारत की तरफ से अतनु दास (Atanu Das), तरुणदीप राय (Tarundeep Rai) और प्रवीण जाधव (Pravin Jadhav) अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतरेंगे।

  • 23 July 2021 3:27 AM GMT

    मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 9:30 बजे पुरुषों की तीरंदाजी का मुकाबला शुरु होगा, जिसमें भारत की ओर से अतनु दास (Atanu Das), प्रवीण जाधव (Pravin Jadhav) और तरुणदीप राय (Tarundeep Rai) हिस्सा लेगें।

  • 23 July 2021 3:22 AM GMT

    An San ने बना नया रिकार्ड

    टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों में वुमेंस इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन में जीत हासिल करने के लिए कोरियाई तीरंदाज एन सेन (An San) ने 720 अंकों में से 680 अंक बनाए हैं। इसी अंक के साथ उन्होंने 1996 में बने रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं। 


  • 23 July 2021 3:01 AM GMT

    दक्षिण कोरिया की An San 680 के साथ महिला क्वालीफाइंग में जीती हैं।


  • 23 July 2021 2:43 AM GMT

    राउंड-ऑफ-64 में दीपिका का सामना भूटान के कर्मा से होगा।

     

  • 23 July 2021 2:36 AM GMT

    12 राउंड के बाद 663 स्कोर हासिल की दीपिका

    तीरंदाजी के ड्रॉ में भारत की तरफ से खेल रही दीपिका कुमारी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। दीपिका 12 राउंड के बाद 663 स्कोर हासिल कर चुकी है। फिलहाल वे नौवें पायदान पर टिकी हुई हैं। वहीं टॉप थ्री में कोरिएन खिलाड़ियों का नाम दर्ज हैं।

  • 23 July 2021 2:30 AM GMT

    9वें स्थान पर दीपिका कुमारी

    दीपिका कुमारी क्वालिफिकेशन राउंड में 663 के कुल स्कोर के साथ 9वें स्थान पर रही। फाइनल शॉट में 7 अंक की गिरावट के साथ वह कुछ पायदान नीचे पर खिसक गई हैं।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story