Tokyo Olympics Day 2 Live Updates: वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने देश को दिलाया पहला मेडल, जीता सिल्वर

Tokyo Olympics Day 2 Live Updates: टोक्यो ओलंपिक का आज दूसरा दिन है। आज भारत तीरंदाजी और शूटिंग से अपने खेल की शुरुआत की।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 24 July 2021 1:01 AM GMT (Updated on: 24 July 2021 8:58 AM GMT)

Tokyo Olympics Day 2 Live Updates: टोक्यो ओलंपिक का आज दूसरा दिन (Tokyo Olympics Day 2) है। आज भारत तीरंदाजी (Archery), बैडमिंटन (Badminton), हॉकी (Hockey), जूडो (Judo), शूटिंग (Shooting), टेनिस (Tennis), भारोत्तोलन (Weightlifting) और टेबल टेनिस (Table Tennis) में हिस्सा लेगा।

Live Updates

  • 24 July 2021 4:24 AM GMT

    शूटिंग में सौरभ का शानदार प्रदर्शन

    Shooting: मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन राउंड में भारत के ओर से खेल रहे सौरभ (सीरीज 1) का स्कोर 10, 10, 10, 10, 10 रहा, वहीं अभिषेक (सीरीज 1) का स्कोर 9, 9 है।

  • 24 July 2021 4:22 AM GMT

    टेनिस में सुमित नागल ने 6-4 से पहला सेट जीता। 


  • 24 July 2021 4:21 AM GMT

    टेनिस का मुकाबला शुरू

    टेनिस में भारत के सुमित नागल का मुकाबला उज़्बेकिस्तान के डेनिस के साथ शुरू हो गया है। वे डेनिस को कड़ी टक्‍कर दे रहे हैं। 

  • 24 July 2021 4:18 AM GMT

    टेबल टेनिस में भारत का खराब प्रदर्शन

    टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल में भारत के मनिका बत्रा और शरत कमल को हार का सामना करना पड़ा। मिक्स्ड डबल राउंड ऑफ 16 में ये भारतीय जोड़ी चीनी ताइपे की जोड़ी से हार गई।

    स्कोर: 8-11, 6-11, 5-11, 4-11

  • 24 July 2021 3:34 AM GMT

    जुडो: जुडो के पहले राउंड में भारत की सुशीला देवी को हार मिली है. उनका सामना हंगरी की इवा सेरनोविस्की से है। 

  • 24 July 2021 3:28 AM GMT



  • 24 July 2021 3:26 AM GMT

    हॉकी में भारत की शानदार जीत

    हॉकी में भारतीय टीम ने न्‍यूजीलैंड को 3-2 से मात देते हुए अपना पहला मुकाबला जीत लिया है।


  • 24 July 2021 2:42 AM GMT

    चीन ने जीता टोक्यो ओलंपिक का पहला पदक

    टोक्यो ओलंपिक 2020 का पहला पदक चीन की YANG Qian के नाम रहा। इन्होंने वूमेंस 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में 251.8 स्कोर बनाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। 

  • 24 July 2021 2:36 AM GMT

    हॉकी: न्यूजीलैंड के स्टेफिन जेनिस ने दूसरा गोल किया है। इस गोल के बाद भारत और न्यूजीलैंड का स्कोर है- 3-2।

     

  • 24 July 2021 2:15 AM GMT

    हॉकी के दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल बनाया । भारत 3-1 से आगे।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story