×

Tokyo Olympics Day 4: भारत के लिए चौथा दिन रहा निराशाजनक

Tokyo Olympics Day 4: टोक्यो ओलंपिक का आज चौथा दिन हैं। आज भारत हॉकी, तीरंदाजी पदक राउंड, बैडमिंटन,जूडो पदक राउंड, बॉक्सिंग समेत कई खेलों में हिस्सा लेगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 26 July 2021 1:20 AM GMT (Updated on: 26 July 2021 5:18 PM GMT)

Tokyo Olympics Day 4: आज टोक्यो ओलंपिक का चौथा दिन (Tokyo Olympics Day 4) भारत के लिए निराशाजनक रहा। भारत को आज एक भी मेडल नहीं मिल पाया। तलवारबाजी (fencing), तैराकी (Swimming), हॉकी (Hockey), तीरंदाजी (Archery), बॉक्सिंग (Boxing) समेत कई स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि आज टेबिल टेनिस में भारत की तरफ से शरत कमल अगले दौर में पहुंच चुके हैं।


Live Updates

  • 26 July 2021 11:27 AM GMT

    अगला मुकाबला हॉकी का

    अब भारत का अगला मुकाबला हॉकी में है। भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला जर्मनी की टीम से होने वाला है। बता दें कि महिला टीम को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। नीदरलैंड की टीम ने उस मुकाबले में जीत हासिल की थी।

  • 26 July 2021 11:26 AM GMT

    बॉक्सिंग में आशीष कुमार की यात्रा समाप्त

    बॉक्सिंग में 75 किलोग्राम भारवर्ग के राउंड ऑफ-32 के मुकाबले में चीन बॉक्सर एर्बीके तुओहेता ने भारत के बॉक्सर आशीष कुमार (Boxer Ashish Kumar) को हराकर मुकाबला 2-0 से जीत लिया।

  • 26 July 2021 11:21 AM GMT

    सेलिंग में 25वें स्थान पर विष्णु सरवनन

    सेलिंग में भारत के विष्णु सरवनन तीसरे रेस में 24वें स्थान पर रहे। ओवरऑल उनका स्थान 34 अंकों के साथ 25वां रहा।

  • 26 July 2021 11:19 AM GMT

    साजन प्रकाश सेमीफाइनल की रेस से बाहर

    भारत ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के चौथे दिन अच्छी शुरुआत की, लेकिन इसके बाद लगातार निराशा मिलती दिखाई दे रही है। अब तैराकी में भी देश को निराशा हाथ लगी है। दरअसल, साजन प्रकाश सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गए हैं। पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में साजन प्रकाश 24वें स्थान पर रहे, जबकि उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टॉप-16 में अपनी जगह बनानी थी। 

  • 26 July 2021 10:19 AM GMT

    बॉक्सिंग में भारत के आशीष कुमार को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। उनका मुकाबला चीन के मुक्केबाज से हुआ था।

  • 26 July 2021 9:20 AM GMT

    कुवैत के 57 साल के अब्दुल्ला अल राशिदी पुरुष स्कीट में कास्य पदक जीता।


  • 26 July 2021 9:18 AM GMT

    दक्षिण कोरिया ने सोमवार को पुरुष टीम तीरंदाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारत को 6-0 से हरा दिया।



  • 26 July 2021 8:00 AM GMT

    मनिका बत्रा तीसरे दौर में भी 11-5 से हार गईं।


  • 26 July 2021 7:57 AM GMT

    टेबल टेनिस वूमेंस राउंड ऑफ 32 शुरू हो गया है। इस खेल में मनिका बत्रा ऑस्ट्रिया की सोफिया से 0-2 से पीछे चल रही हैं।

  • 26 July 2021 6:45 AM GMT

    टेनिस के मेंस सिंगल राउंड के दूसरे में भारत के सुमित नागल डेनियल मेदवेदेव से 6-2, 6-1 से हार गए।


Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story